Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि-चंद्र युति: 20 नवंबर को बनेगा विष योग, इन तीन राशि के जातक रहें सावधान, जानें बचाव के उपाय

Thu, 19 Nov 2026 01:25 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 19 Nov 2026 01:25 PM IST
सार

Vish Yoga November 2026:  ज्योतिष शास्त्र में विष योग को चुनौतीपूर्ण माना गया है। इस दौरान इन तीनों राशियों को किन मामलों में सावधानी बरतनी होगी और विष योग के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Vish Yog 2026 Shani Chandra Yuti Mesh Singh Meen Rashi Upay
20 नवंबर को शनि-चंद्रमा की युति से बनेगा विष योग - फोटो : AI

Shani Chandra Yuti 2026: 20 नवंबर को चंद्रमा और शनि की युति से विष योग का निर्माण होने जा रहा है। चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश करते ही यह अशुभ योग बनेगा। दरअसल, शनि देव पहले से ही मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में विष योग को चुनौतीपूर्ण माना गया है। इसका प्रभाव विशेष रूप से मेष, सिंह और मीन राशि के जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान इन तीनों राशियों को किन मामलों में सावधानी बरतनी होगी और विष योग के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए, आइए जानते हैं।

Vish Yog 2026 Shani Chandra Yuti Mesh Singh Meen Rashi Upay
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए चंद्रमा और शनि की युति बारहवें भाव में बनने जा रही है। ज्योतिष में इस भाव को खर्च, हानि और विदेश यात्रा से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में विष योग के प्रभाव से आपके अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ने की आशंका है। इसलिए इस समय अपने बजट का ध्यान रखें और गैरजरूरी खरीदारी से बचें।

कुछ जातकों को नींद से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए नियमित रूप से ध्यान और योग का अभ्यास करना लाभकारी रहेगा। खानपान में लापरवाही न करें और अधिक तैलीय या बाहर के भोजन से दूरी बनाए रखें। यात्रा के दौरान अपने सामान और जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। इस योग के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना आपके लिए शुभ रहेगा।

Vish Yog 2026 Shani Chandra Yuti Mesh Singh Meen Rashi Upay
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की कुंडली के आठवें भाव में विष योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में अष्टम भाव को अचानक होने वाली घटनाओं, बाधाओं और अनिश्चितताओं से संबंधित माना जाता है। ऐसे में आपको वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए। किसी को पैसा उधार देने या आर्थिक लेन-देन करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। संभव हो तो ऐसे मामलों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह जरूर लें।

स्वास्थ्य के लिहाज से पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इसलिए खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान एकाग्रता बनाए रखने में कठिनाई हो सकती है, लेकिन शिक्षकों और वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन मददगार साबित होगा। विष योग के प्रभाव को कम करने के लिए नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vish Yog 2026 Shani Chandra Yuti Mesh Singh Meen Rashi Upay
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए विष योग का निर्माण लग्न भाव यानी प्रथम भाव में होगा। इसके प्रभाव से आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। आपके बनते हुए कामों में रुकावटें आने की आशंका भी है। मानसिक तनाव, उदासी और बेवजह की चिंता आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है। इसलिए इस दौरान सकारात्मक सोच बनाए रखने की कोशिश करें।

आर्थिक मामलों में कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छी तरह विचार करें। जरूरत पड़ने पर जीवनसाथी या माता-पिता से सलाह लेना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान का कारण बन सकते हैं। इस समय धैर्य से काम लें और महत्वपूर्ण निर्णयों को कुछ समय के लिए टालना बेहतर हो सकता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, विष योग के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए मीन राशि के जातकों को काले तिल का दान करना चाहिए।

सूर्य नक्षत्र गोचर: देवउठनी एकादशी पर सूर्य करेंगे अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed