Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवउठनी एकादशी पर इन 3 राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ, करियर-कारोबार में होगी मनचाही तरक्की

Thu, 19 Nov 2026 10:51 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 19 Nov 2026 10:51 AM IST
सार

Dev Uthani Ekadashi 2026: 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने बाद योगनिद्रा से जागेंगे। ग्रहों के शुभ संयोग से कुछ राशि वालों को धन लाभ, तरक्की और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानें, किन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत।

विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi 2026 lucky rashifal in hindi these three zodiac will get benefits
देवउठनी एकादशी - फोटो : अमर उजाला

Dev Uthani Ekadashi 2026: शुभ संयोगों के बीच देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को रखा जा रहा है। इस पावन तिथि पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसके साथ ही एक बार फिर मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। इस साल देवउठनी एकादशी का महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि इस दिन ग्रहों की विशेष स्थिति और कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय गणनाके अनुसार, देवगुरु बृहस्पति मित्र राशि सिंह में विराजमान रहेंगे। वहीं, 20 नवंबर को सूर्य देव राशि परिवर्तन भी कर रहे हैं। इसके अलावा शुक्रवार का दिन भी इस तिथि को विशेष बना रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहों की इस स्थिति का सकारात्मक प्रभाव कुछ राशि वालों के जीवन में देखने को मिल सकता है। इन जातकों के लिए तरक्की, धन लाभ और सुख-सुविधाओं के नए अवसर बन सकते हैं। आइए जानते हैं, वे कौन-सी तीन राशियां हैं।

Lucky Zodiac Signs: साल खत्म होने से पहले इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नई नौकरी और तरक्की के मिलेंगे मौके

Dev Uthani Ekadashi 2026 lucky rashifal in hindi these three zodiac will get benefits
Dev Uthani Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए देवउठनी एकादशी का समय शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आप नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं। कोई उपहार मिल सकता है। मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा और निवेश से लाभ मिलने के अवसर बन सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने की संभावना है।
22 नवंबर को शुक्र के गोचर करने से बनेगा मालव्य राजयोग, इन राशियों के करियर-कारोबार में तरक्की के योग

Dev Uthani Ekadashi 2026 lucky rashifal in hindi these three zodiac will get benefits
Dev Uthani Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। लंबे समय से की जा रही मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। समाज में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। विदेश से जुड़े कारोबार में लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
बुध का अनुराधा नक्षत्र में गोचर, 4 दिसंबर के बाद से इन राशियों को मिलेगा लाभ और पुराने काम होंगे पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi 2026 lucky rashifal in hindi these three zodiac will get benefits
Dev Uthani Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सफलता के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे लंबे समय से की जा रही मेहनत सफल हो सकती है। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे, वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इस दौरान कोई पुराना अटका हुआ काम भी मनचाहे तरीके से पूरा होने के संकेत हैं।
शनि मार्गी 2026: शनि देव की बदलेगी चाल, मेष, मिथुन समेत इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed