Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore High Court Quashes Dewas Civic Body’s 24-Hour Property Tax Notice, Cites Due Process Rules

इंदौर: संपत्ति कर वसूली पर देवास नगर निगम को हाईकोर्ट का झटका, 24 घंटे में वसूली का नोटिस निरस्त

Thu, 19 Nov 2026 12:00 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 19 Nov 2026 12:00 PM IST
सार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने देवास नगर निगम के एक नोटिस को निरस्त करते हुए कहा कि संपत्ति कर वसूली के लिए कानून में तय प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है। करदाता को भुगतान, आपत्ति और अपील का उचित अवसर देना होगा।

विज्ञापन
Indore High Court Quashes Dewas Civic Body’s 24-Hour Property Tax Notice, Cites Due Process Rules
मप्र हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने नगर निगम द्वारा बकाया संपत्ति कर वसूली के नाम पर की जाने वाली मनमानी कार्रवाई पर रोक लगा दी है। उच्च न्यायालय ने देवास नगर निगम के उस अंतिम नोटिस को रद्द कर दिया, जिसमें करदाता को 24 घंटे के भीतर वर्ष 2026-27 तक का पूरा संपत्ति कर चुकाने का निर्देश दिया गया था। निगम ने यह कर न भरने पर संपत्ति कुर्क करने, परिसर में तालाबंदी और जब्ती की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


कानूनी प्रक्रिया का पालन आवश्यक
उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया है कि नगर निगम अधिनियम की धारा 135 के तहत निकाय को इस तरह की कार्रवाई का अधिकार नहीं है। हालांकि नगर निगम कानून में तय नियमानुसार बकाया कर की वसूली कर सकता है। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान कहा कि कर वसूली के लिए अधिनियम की धारा 173 से 175 में अलग प्रक्रिया दी गई है। इसके तहत निगम को पहले बिल तथा मांग सूचना जारी करनी होगी। इसके बाद करदाता को निर्धारित अवधि में भुगतान करने, आपत्ति जताने या अपील का अवसर देना आवश्यक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ग्वालियर: सिंधिया राजघराने की संपत्ति विवाद में नया मोड़, कोर्ट नहीं पहुंचीं प्रतिमा, 10 हजार का जुर्माना लगा
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम नोटिस को दी चुनौती
याचिकाकर्ता को देवास नगर निगम ने वर्ष 2025-2026 में अलग-अलग नोटिस और पत्र भेजे थे। इसके बाद निगम ने इस वर्ष 10 सितंबर को जारी नोटिस में 24 घंटे के अंदर वर्ष 2026-27 तक का पूरा बकाया संपत्ति कर जमा करने के निर्देश दिए थे। निगम ने समय पर भुगतान नहीं करने पर संपत्ति कुर्क करने, परिसर में तालाबंदी और जब्ती की कड़ी चेतावनी दी थी। याचिकाकर्ता ने इस नोटिस को उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुनौती दी थी। न्यायालय ने दलीलें सुनने के बाद अंतिम नोटिस को पूरी तरह निरस्त कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed