Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   bhind family mathura road accident four killed five injured

एमपी के चार लोगों की मौत: भिंड से वृंदावन जा रहे लोगों की कार डंपर से टकराई, मां-बेटे समेत चार ने दम तोड़ा

Mon, 23 Nov 2026 06:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2026 06:13 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के भिंड से वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे परिवार की कार मथुरा के जैंत क्षेत्र में खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
bhind family mathura road accident four killed five injured
चार की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के भिंड से वृंदावन दर्शन करने जा रहे एक परिवार की धार्मिक यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रद्धालुओं से भरी कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में मां-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही भिंड और ग्वालियर में मृतकों के परिजनों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, हादसा मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में सनसिटी के पास सोमवार को भिंड के रहने वाले एक परिवार के नौ सदस्य स्विफ्ट कार में सवार होकर धार्मिक यात्रा पर निकले थे। सभी ग्वालियर से होते हुए वृंदावन जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सर्विस लेन पर खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए।
विज्ञापन


चीख-पुकार मची
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक मां और उसका बेटा भी शामिल हैं। वहीं, पांच घायलों को तत्काल सर्वोदय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ और डंपर से टकरा गया। बताया जा रहा है कि चालक ने रात में दो अलग-अलग स्थानों पर परिक्रमा की थी। संभवतः पर्याप्त नींद नहीं मिलने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


मथुरा पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे को लेकर मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने भी जानकारी दी है। भिंड से भगवान के दर्शन करने निकले परिवार के चार सदस्यों की मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed