Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Seat negotiations between the Congress-SP alliance are about to get underway, with 806 candidates to be

यूपी: धरातल पर उतरने जा रही है कांग्रेस-सपा गठबंधन के बीच सीटों की बातचीत, 806 दावेदारों की होगी स्क्रूटनिंग

Mon, 23 Nov 2026 11:50 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 23 Nov 2026 11:50 AM IST
सार

SP-Congress alliance in UP: यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच चल रही गठबंधन की बातों के बीच अब दोनों दलों की तरफ से वह नेता सामने आ गए हैं जो इस बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। 

विज्ञापन
UP: Seat negotiations between the Congress-SP alliance are about to get underway, with 806 candidates to be
यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन की जो बातें मौखिक रूप से चल रही हैं वह अब धरातल पर उतरने जा रही हैं। पहले कांग्रेस और अब सपा की तरफ से उन नेताओं की लिस्ट जारी की गई है जो इस गठबंधन पर सीटों पर करेंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पांच नेताओं की समिति बनाई गई थी। जबकि सपा ने रामगोपाल यादव की अगुवाई में चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। इससे दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर औपचारिक बातचीत का रास्ता खुल गया है।
विज्ञापन


यह बातचीत जल्द ही दिल्ली में होनी शुरू होगी। संभवतः इसकी पहली बैठक 23 नवंबर को दिल्ली में होनी है। इसके पहले दोनों ही दलों के नेता मौखिक रूप से गठबंधन होने की बात कहते आए हैं। इस बीच कांग्रेस की तरफ से सपा को भेजी गई 181 सीटों की सूची भी अमर उजाला को प्राप्त हुई। अखिलेश यादव ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी थी। अखिलेश पहले भी यह बात कह चुके हैं कि यूपी में चुनाव वह इंडिया गठबंधन के तहत ही लड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका की तरफ से यह नेता किए गए थे नामित

UP: Seat negotiations between the Congress-SP alliance are about to get underway, with 806 candidates to be
राहुल-प्रियंका ही करेंगे अगुवाई। - फोटो : ANI

सीटों के बंटवारे पर सपा से बातचीत के लिए कांग्रेस ने पांच सदस्यीय समिति बनाई है। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, इमरान मसूद और मोना तिवारी को शामिल किया गया है। यह समिति तय करेगी कि कांग्रेस किन सीटों पर दावेदारी करेगी और उन सीटों को मांगने के पीछे पार्टी का आधार क्या होगा।

कांग्रेस की रणनीति उन विधानसभा क्षेत्रों पर जोर देने की है, जहां पिछले चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा था। पार्टी ने सपा को 181 संभावित विधानसभा सीटों की सूची भी सौंपी है। कांग्रेस इन सीटों पर अपने दावे के समर्थन में चुनावी प्रदर्शन और स्थानीय समीकरणों को आधार बनाएगी।

रामगोपाल यादव की अगुवाई में सपा की कमेटी

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने भी गठबंधन के तहत सीटों के समझौते के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है। इसमें राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और सांसद इकरा चौधरी को शामिल किया गया है। यह समिति कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सीटों के तालमेल पर बातचीत करेगी।

सपा की ओर से सीटों के चयन में जीत की संभावना को आधार बनाने की बात कही गई है। पार्टी का कहना है कि प्रत्याशियों की पसंद के बजाय उनकी योग्यता और चुनाव जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी।

नवंबर के अंत तक संगठनात्मक कमेटियां घोषित करने की तैयारी

कांग्रेस नेतृत्व ने प्रदेश में चुनाव संचालन और संगठन को लेकर भी तैयारी तेज कर दी है। नई दिल्ली में हुई बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।

बैठक में नवंबर के अंत तक चुनाव से जुड़ी सभी कमेटियां घोषित करने और दिसंबर से जनसभाएं शुरू करने की तैयारी पर चर्चा हुई। कांग्रेस नेतृत्व ने वरिष्ठ नेताओं से रैलियों में समय देने की अपील की है। नेताओं ने चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कहा है कि पार्टी इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और गठबंधन की जिम्मेदारी निभाएगी। ऐसे में अब दोनों दलों की कमेटियों के बीच होने वाली बातचीत से यह तय होगा कि गठबंधन का स्वरूप और सीटों का बंटवारा किस दिशा में आगे बढ़ता है।

कांग्रेस की पांच सदस्यीय कमेटी

1. प्रियंका गांधी वाड्रा
2. केसी वेणुगोपाल
3. राजेंद्र पाल गौतम (प्रदेश प्रभारी)
4. इमरान मसूद (कार्यकारी अध्यक्ष)
5. मोना तिवारी

समाजवादी पार्टी की चार सदस्यीय कमेटी

1. रामगोपाल यादव (राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव)
2. श्यामलाल पाल (प्रदेश अध्यक्ष)
3. राजीव राय (सांसद)
4. इकरा चौधरी (सांसद)
 

दोनों दलों की तरफ से आए 806 आवेदकों की सूची

प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। गठबंधन के प्रमुख घटक दल समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने सभी 403 विधानसभा सीटों पर मजबूत प्रत्याशियों के चयन के लिए संयुक्त रणनीति बनाई है। इसके तहत दोनों दलों की ओर से कुल 806 दावेदारों की गहन स्क्रूटनी की जाएगी। इस प्रक्रिया के बाद ही उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
 

हर सीट से सपा और कांग्रेस के एक-एक दावेदार का नाम होगा शामिल

योजना के मुताबिक, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से सपा और कांग्रेस के एक-एक प्रमुख दावेदार का नाम संयुक्त सूची में शामिल किया जाएगा। इस तरह प्रदेश की सभी 403 सीटों के लिए 806 संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार होगा। सूची में जगह मिलने का मतलब टिकट की गारंटी नहीं होगा। सभी दावेदारों को निर्धारित मानकों पर परखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed