{"_id":"6afdc4ee373237e1af0eefc0","slug":"up-chandrashekhar-challenges-yogi-for-calling-him-b-team-says-come-and-contest-elections-with-me-from-bijn-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खुद को बी टीम कहे जाने पर चंद्रशेखर ने दी योगी को चुनौती, कहा- बिजनौर आकर मुझसे लड़ लें चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खुद को बी टीम कहे जाने पर चंद्रशेखर ने दी योगी को चुनौती, कहा- बिजनौर आकर मुझसे लड़ लें चुनाव
Thu, 19 Nov 2026 08:50 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 19 Nov 2026 08:50 AM IST
सार
UP Assembly elections: यूपी में सीएम योगी के द्वारा चन्द्रशेखर को अखिलेश की बी टीम कहे जाने पर उन्होंने पलटवार किया है। चंद्रशेखर ने उन्हें बिजनौर से लड़ने की चुनौती दी है।
विज्ञापन
सीएम योगी पर चन्द्रशेखर का पलटवार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बिजनौर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने बुधवार को जारी अपने बयान में कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा न किसी की बी-टीम है और न किसी के इशारे पर राजनीति करता है। अपनी राजनीतिक विफलताओं को छिपाने के लिए दूसरों पर बी-टीम का ठप्पा लगाने के बजाय मुख्यमंत्री को बिजनौर से चुनाव लड़ना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बहुजन समाज के हक, सम्मान और सत्ता में हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बहुजन समाज और महान जनता की टीम है। हमें किसी के प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं। हमारा राजनीतिक भविष्य जनता तय करेगी, सत्ता में बैठे लोग नहीं। हमारी अपनी विचारधारा, अपना संघर्ष और स्वतंत्र राजनीतिक पहचान है।
विज्ञापन
सीएम ने साधा था निशाना
एक टीवी चैनल में बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। वहीं असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों इंडी गठबंधन की बी टीम हैं। इनके राजनीतिक एजेंडे और गतिविधियों से सपा-कांग्रेस को मदद मिलती है। समाज को बांटकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। 'बंटोगे तो कटोगे' का संदेश ध्रुवीकरण के लिए नहीं, बल्कि समाज को सतर्क और एकजुट रहने के लिए है। उन्होंने सपा-कांग्रेस पर तुष्टीकरण की नीति के चलते संस्थाओं का इस्लामीकरण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
