Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Those who came away empty-handed in the LDA’s land-plot lottery will get another chance; submit your

लखनऊ: एलडीए की भूखंड लॉटरी में खाली हाथ रहे लोगों को फिर मिलेगा मौका, 30 नवंबर तक करें सहमति; जानें अपडेट

Thu, 19 Nov 2026 10:44 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 19 Nov 2026 10:44 AM IST
सार

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने भूखंड लॉटरी में असफल आवेदकों को दूसरे चरण में शामिल होने का मौका दिया है। इच्छुक आवेदक 30 नवंबर तक वेबसाइट पर सहमति दे सकते हैं। दोबारा आवेदन के लिए शुल्क नहीं लगेगा और जमा धनराशि सुरक्षित रहेगी। वापसी का विकल्प चुनने वालों को पैसा लौटाया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow: Those who came away empty-handed in the LDA’s land-plot lottery will get another chance; submit your
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने भूखंड लॉटरी के असफल आवेदकों को राहत दी है। पहले चरण में भूखंड न पाने वाले आवेदक दूसरे चरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।  आवेदकों को एलडीए की वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर अपनी सहमति देनी होगी। सहमति देने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। जो आवेदक वापसी का विकल्प चुनेंगे उनकी पंजीकरण धनराशि वापस कर दी जाएगी। 

विज्ञापन

अगली लॉटरी में शामिल होने वाले आवेदकों की धनराशि एलडीए के पास सुरक्षित रहेगी। यह धनराशि अगली लॉटरी में उसी श्रेणी के भूखंड के सापेक्ष समायोजित होगी। दोबारा आवेदन करने वालों को भुगतान का विकल्प किस्तों से एकमुश्त में बदलने की छूट मिलेगी। ऐसे आवेदकों को लॉटरी में प्राथमिकता भी दी जाएगी। हालांकि वे किसी अन्य प्रकार का बदलाव नहीं कर पाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

नए आवेदकों को पंजीकरण फॉर्म का पैसा देना होगा। जिन आवेदकों ने पहले आवेदन किया था, लेकिन भूखंड के आकार या अन्य विवरण में बदलाव करेंगे, उन्हें भी शुल्क देना होगा। सितंबर में एलडीए ने सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेसवे स्थित वरुण विहार योजना के प्रथम चरण में पंजीकरण खोला था। कुल 4,539 भूखंडों के लिए 38,457 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इस कारण करीब 34 हजार आवेदकों को भूखंड नहीं मिल पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed