Live
IND vs NZ Highlights: भारत-न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ, मिचेल-फिलिप्स ने दिखाया दम, भारतीय बॉलर विकेट को तरसे
IND vs NZ 1st Highlights Day 5 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का आज पांचवां दिन था। हालांकि, दोनों टीमों ने आज के निर्धारित 90 ओवर से 15 ओवर पहले ही मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने पहली पारी में नौ विकेट पर 720 रन बनाए थे। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 239 रन था, तभी मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने की घोषणा हुई।
लाइव अपडेट
पहला टेस्ट ड्रॉ
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हो गया है। जब मैच खत्म करने का फैसला लिया गया, तब भारत को जीत के लिए पांच विकेट की जरूरत थी और 15 ओवर बाकी थे, लेकिन इतने विकेट हासिल करना मुश्किल नजर आ रहा था। न्यूजीलैंड का स्कोर जब पांच विकेट पर 239 रन था, तो भारतीय टीम ने मुकाबले को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में शानदार संघर्ष करते हुए भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। इस तरह भारत के हाथ से जीत का मौका निकल गया और न्यूजीलैंड टेस्ट बचाने में सफल रहा।
डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों को पांचवें दिन विकेट के लिए तरसा दिया। दोनों ने मिलकर 258 गेंदों तक भारतीय गेंदबाजों का सामना किया और 63 रन जोड़े। मिचेल 186 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन और ग्लेन फिलिप्स 126 गेंद में दो चौके की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने 120 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 239 रन बना लिए थे। पांचवें दिन ज्यादा से ज्यादा 15 ओवर का खेल बाकी था। इसके बाद कप्तान अंपायर्स ने दोनों टीमों से उनका फैसला पूछा और फिर दोनों ने मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। एक वक्त न्यूजीलैंड ने पांच विकेट 70 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद हेनरी निकोल्स के नाबाद 175 रन और ग्लेन फिलिप्स के 118 रन ने उन्हें 368 तक पहुंचाया। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 720 रन बनाए थे और पारी घोषित की थी। केएल राहुल ने 136 रन और ऋषभ पंत ने 128 रन की पारी खेली। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 85 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन, कप्तान शुभमन गिल ने 98 रन और ध्रुव जुरेल ने 78 रन बनाए।
भारत की ओर से शुरुआती सात विकेट के लिए 50+ रन की साझेदारी हुई, जो की टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ। इस तरह दूसरी पारी में भारत को 352 रन की बढ़त हासिल थी। भारत की नजर न्यूजीलैंड को पारी से हराने पर थी, लेकिन शायद पारी घोषित करने में भारत से देरी हो गई। साथ ही फील्डिंग में कई गलतियां भी हुईं। हेनरी निकोल्स को पहली पारी में शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
न्यूजीलैंड ने पांचवें दिन दो विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत को डेवोन कॉनवे के रूप में पहली सफलता मिली। कॉनवे 165 गेंद में सात चौके की मदद से 65 रन बनाकर सुंदर का शिकार बने। फिर रचिन रवींद्र को प्रसिद्ध कृष्णा ने ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। रचिन 129 गेंद में चार चौके की मदद से 37 रन बना सके। टॉम ब्लंडेल को अंशुल कंबोज ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। ब्लंडेल 15 रन बना सके। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिया। वहीं, बुमराह, कंबोज और सुंदर को एक-एक विकेट मिला।
भारत ने आज दूसरे सत्र में गंवाए कई मौके
भारत को आज दूसरे सत्र में विकेट के कई मौके मिले, लेकिन टीम उनका फायदा नहीं उठा सकी। डेरिल मिचेल को तीन बार जीवनदान मिला। पहले आकाश दीप रन आउट का आसान मौका चूक गए। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर मिचेल के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और गेंद उछल गई, लेकिन फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर कोई फील्डर मौजूद नहीं था। फिर अंशुल कंबोज की गेंद मिचेल के ग्लव्स से लगी, लेकिन देवदत्त पडिक्कल मुश्किल कैच नहीं पकड़ सके। ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए दूसरे नई गेंद का डटकर सामना किया।
IND vs NZ Live Score: अब 20 ओवर का खेल बाकी
न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेरते जा रहे हैं। दोनों पिछली 228 गेंदों से मैदान पर जमे हुए हैं। अब 20 ओवर का खेल बाकी है। दोनों डिफेंसिव बल्लेबाजी कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 234 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 46 रन और ग्लेन फिलिप्स 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं।IND vs NZ Live Score: डेरिल मिचेल अर्धशतक के करीब
न्यूजीलैंड ने पांच विकेट पर 228 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 43 रन और ग्लेन फिलिप्स 21 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मिचेल 154 गेंद और फिलिप्स अब तक 92 गेंद खेल चुके हैं। दोनों मैच ड्रॉ कराने की ओर देख रहे हैं। वहीं, यह आखिरी सत्र है और भारत को पांच विकेट चाहिए। आज 26 और ओवर का खेल बाकी है। मिचेल और फिलिप्स के बीच 52 रन की साझेदारी हो चुकी है। न्यूजीलैंड को पांचवां झटका 176 के स्कोर पर लगा था। तब टॉम ब्लंडेल आउट हुए थे।IND vs NZ Live Score: फिलिप्स-मिचेल जमे
न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 227 रन बना लिए हैं। टीम अभी भी भारत से 125 रन पीछे है। कीवी टीम मैच बचान और ड्रॉ कराने के लिए खेल रही है। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल जम चुके हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत को पारी से जीत के लिए पांच विकेट चाहिए। आज 33 और ओवर का खेल बाकी है।IND vs NZ Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू
पांचवें दिन तीसरे सत्र का खेल जारी है। न्यूजीलैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 206 रन से आगे खेल रही है। न्यूजीलैंड अभी भी भारत से 146 रन पीछे है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इस तरह भारत को दूसरी पारी में 352 रन की बढ़त हासिल थी। भारत पारी से जीत की ओर देख रहा है, जबकि न्यूजीलैंड विकेट और मैच बचाने की ओर देख रहा है। आज 35+ ओवर का खेल बाकी है। भारत के पास जीत दर्ज करने के लिए बस यही सत्र है। गिल एंड कंपनी को न्यूजीलैंड के पांच और विकेट गिराने हैं।IND vs NZ Live Score: चायकाल
पांचवें दिन चायकाल तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 206 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड अभी भी भारत से 146 रन पीछे है। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित की थी। इस तरह भारत को दूसरी पारी में 352 रन की बढ़त हासिल थी। भारत पारी से जीत की ओर देख रहा है, जबकि न्यूजीलैंड विकेट और मैच बचाने की ओर देख रहा है। आज 39 ओवर का खेल बाकी है। भारत के पास जीत दर्ज करने के लिए एक सत्र है। गिल एंड कंपनी को न्यूजीलैंड के पांच और विकेट गिराने हैं।न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया
आज कीवियों ने दो विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया। आज का पहला झटका डेवोन कॉनवे के रूप में लगा। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। कॉनवे 165 गेंद में सात चौके की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने रचिन रवींद्र को राहुल के हाथों कैच कराया। रचिन 37 रन बना सके। फिर दूसरे सत्र में अंशुल कंबोज ने टॉम ब्लंडेल को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। ब्लंडेल 15 रन बना सके। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए हैं। वहीं, बुमराह, कंबोज और सुंदर को एक-एक विकेट मिला है।
भारत ने आज दूसरे सत्र में गंवाए कई मौके
फिलहाल मुकाबले में दो ही नतीजे संभव नजर आ रहे हैं। भारत को दूसरे सत्र में विकेट के कई मौके मिले, लेकिन टीम उनका फायदा नहीं उठा सकी। डेरिल मिचेल को तीन बार जीवनदान मिला। पहले आकाश दीप रन आउट का आसान मौका चूक गए। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर मिचेल के बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और गेंद उछल गई, लेकिन फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर कोई फील्डर मौजूद नहीं था। फिर अंशुल कंबोज की गेंद मिचेल के ग्लव्स से लगी, लेकिन देवदत्त पडिक्कल मुश्किल कैच नहीं पकड़ सके। ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए दूसरे नई गेंद का सामना किया। अब आखिरी सत्र में भारतीय गेंदबाजों के सामने पांच विकेट लेने की चुनौती होगी। देखना होगा कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मुकाबला बचा पाते हैं या भारत जीत दर्ज करता है।
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड 200 के पार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है। जहां टीम इंडिया कीवियों के बाकी विकेट गिराने की ओर देख रही है, वहीं न्यूजीलैंड टीम विकेट और मैच बचाने में लगी है। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट गंवाकर 202 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 24 रन और ग्लेन फिलिप्स 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। आज अभी फिलहाल 40 ओवर का खेल बाकी है। आज डेवोन कॉनवे 65 रन, रचिन रवींद्र 37 रन और टॉम ब्लंडेल 15 रन बनाकर आउट हुए। चौथे दिनटॉम लाथम खाता खोले बिना और हेनरी निकोल्स 31 रन बनाकर आउट हुए थे।
IND vs NZ Live Score: रोमांचक हुआ मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है। जहां टीम इंडिया कीवियों के बाकी विकेट गिराने की ओर देख रही है, वहीं न्यूजीलैंड टीम विकेट और मैच बचाने में लगी है। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट गंवाकर 196 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 24 रन और ग्लेन फिलिप्स नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। आज अभी फिलहाल 48 ओवर का खेल बाकी है। आज डेवोन कॉनवे 65 रन, रचिन रवींद्र 37 रन और टॉम ब्लंडेल 15 रन बनाकर आउट हुए। चौथे दिनटॉम लाथम खाता खोले बिना और हेनरी निकोल्स 31 रन बनाकर आउट हुए थे।
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी
न्यूजीलैंड को 176 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। आज का यह तीसरा झटका है कीवियों को। अंशुल कंबोज ने एक सक्सेसफुल रिव्यू के बाद टॉम ब्लंडेल को आउट किया। गेंद ब्लंडेल के बल्ले से लगकर विकेटकीपर पंत के हाथों में गई। कंबोज के अपील पर अंपायर ने आउट नहीं दिया। फिर रिव्यू लिया गया, जिसमें स्पाइक दिखी। ब्लंडेल 15 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले आज कॉनवे 65 रन और रचिन रवींद्र 37 रन बनाकर आउट हुए थे। आज अभी भी 57 ओवर का खेल बाकी है। भारत ने पारी से जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।IND vs NZ Live Score: दूसरे सत्र का खेल जारी
पांचवें दिन के दूसरे सत्र का खेल जारी है। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 157 रन बना लिए हैं। फिलहाल टॉम ब्लंडेल 14 रन और डेरिल मिचेल आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 18 रन की साझेदारी हो चुकी है। आज कीवियों ने दो विकेट पर 119 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सत्र में न्यूजीलैंड ने 26 ओवर में 38 रन बनाए और दो विकेट गंवाए। आज का पहला झटका डेवोन कॉनवे के रूप में लगा। उन्हें वॉशिंगटन सुंदर ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया।कॉनवे 165 गेंद में सात चौके की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने रचिन रवींद्र को राहुल के हाथों कैच कराया। रचिन 37 रन बना सके। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने नौ विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित की थी। भारत को दूसरी पारी में 352 रन की बढ़त हासिल थी। इस लिहाज से न्यूजीलैंड अभी भी भारत से 195 रन पीछे है।
