Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राइजिंग स्टार्स एशिया कप: राणा से बदोनी तक, पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार के लिए कौन से छह खिलाड़ी जिम्मेदार?

Mon, 23 Nov 2026 06:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 23 Nov 2026 06:51 AM IST
सार

एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में दोहा के मैदान पर पाकिस्तान ए ने भारत ए को 48 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ए ने 313 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भारतीय टीम कप्तान तिलक वर्मा के शतक और अभिषेक शर्मा की तेजतर्रार पारी के बावजूद 265 रनों पर सिमट गई।

विज्ञापन
IND A vs PAK A Match Analysis: Which Six Players Are Responsible for India A’s Defeat Against Pakistan A?
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए मुकाबला - फोटो : BCCI
एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ए को पाकिस्तान ए के हाथों 48 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। 314 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 49.1 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने के बेहद करीब है। वहीं, भारत को अब सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को कायम रखने के लिए हर हाल में 24 नवंबर को यूएई को शिकस्त देनी होगी। 
IND A vs PAK A Match Analysis: Which Six Players Are Responsible for India A’s Defeat Against Pakistan A?
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए मुकाबला कल - फोटो : BCCI
भारतीय गेंदबाजों ने लुटाए जमकर रन, नहीं उठा पाए पिच का फायदा
दोहा की धीमी होती पिच और अंडर लाइट्स में जहां पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर भारतीय बल्लेबाजों को बांधे रखा, वहीं भारतीय गेंदबाज उम्मीदों पर बिल्कुल खरे नहीं उतरे। पार्ट-टाइम गेंदबाज अभिषेक शर्मा (3.00 इकॉनमी) और आयुष बदोनी (3.60 इकॉनमी) को छोड़ दें, तो भारत के मुख्य गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। हर्षित राणा ने 10 ओवर में 77 रन खर्च किए, जबकि शाहबाज अहमद (7.30 इकॉनमी) को कोई विकेट नहीं मिला। सूर्यांश शेडगे (6.90 इकॉनमी) और प्रिंस यादव (6.40 इकॉनमी) भी रनों की रफ्तार रोकने में नाकाम रहे। इसके अलावा भारतीय गेंदबाजों ने सात वाइड और दो नो-बॉल समेत कुल नौ अतिरिक्त रन देकर पाकिस्तान पर बना दबाव बार-बार खत्म किया।

भारत की हार के लिए जिम्मेदार छह प्रमुख खिलाड़ी
IND A vs PAK A Match Analysis: Which Six Players Are Responsible for India A’s Defeat Against Pakistan A?
भारत ए बनाम पाकिस्तान ए मुकाबला - फोटो : BCCI
1. हर्षित राणा (गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में फ्लॉप)
हर्षित राणा इस मैच में भारत के सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने अपने 10 ओवर के कोटे में 7.70 की इकॉनमी से 77 रन लुटाए, जिसमें तीन वाइड और एक नो-बॉल शामिल थी। उन्होंने दो विकेट जरूर लिए, पर यह काफी नहीं था। उनके आक्रामक जश्न ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भड़काने का काम किया। क्रिकेट में ऐसा कहा जाता है कि जब तक मैच खत्म न हो, तब तक जश्न मनाना नहीं चाहिए। इसके बाद बल्लेबाजी में भी जब 45वें ओवर में कप्तान तिलक वर्मा को स्ट्राइक रोटेट करने वाले जोड़ीदार की जरूरत थी, तब हर्षित महज दो गेंद खेलकर शून्य पर आउट हो गए। उनके आउट होने पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने उन्हें काफी स्लेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND A vs PAK A Match Analysis: Which Six Players Are Responsible for India A’s Defeat Against Pakistan A?
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
2. तिलक वर्मा (धीमी शुरुआत ने बढ़ाया दबाव)
कप्तान तिलक वर्मा ने 149 गेंदों में 100 रनों की शतकीय पारी जरूर खेली, लेकिन उनकी बेहद धीमी शुरुआत टीम पर भारी पड़ गई। तिलक ने अपनी पारी की शुरुआती 36 गेंदों में सिर्फ आठ रन बनाए। मिडिल ओवर्स में उनके द्वारा खेली गई डॉट गेंदों के कारण जरूरी रन रेट इतना बढ़ गया कि शाहबाज अहमद के साथ 112 रनों की साझेदारी के बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
IND A vs PAK A Match Analysis: Which Six Players Are Responsible for India A’s Defeat Against Pakistan A?
वैभव सूर्यवंशी
3. वैभव सूर्यवंशी (पावरप्ले में दिलाई खराब शुरुआत)
314 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी पर टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी थी। लेकिन वैभव पारी की शुरुआत में ही सस्ते में पवेलियन लौट गए, जिससे नई गेंद के सामने मिडिल ऑर्डर एक्सपोज हो गया और दूसरे छोर पर खड़े अभिषेक शर्मा पर अतिरिक्त दबाव आ गया। वैभव ने नेपाल के खिलाफ पिछले मैच में 32 गेंद में 26 रन बनाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed