Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CMP Degree College Assistant Professor Recruitment 2026: Apply for 44 Vacancies

नौकरी: प्रयागराज के डिग्री कॉलेज में सहायक आचार्य पदों पर भर्ती, शुरुआती वेतन 57700 रुपये, जानें पात्रता

Wed, 18 Nov 2026 11:09 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 18 Nov 2026 11:09 AM IST
सार

प्रयागराज के सीएमपी डिग्री कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 44 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 8 दिसंबर 2026 है। अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी 15 दिसंबर तक भेजनी होगी। भर्ती की पूरी जानकारी पढ़ें...
 

विज्ञापन
CMP Degree College Assistant Professor Recruitment 2026: Apply for 44 Vacancies
CMP Degree College Assistant Professor Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित सीएमपी डिग्री कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए दो अधिसूचनाएं जारी की हैं। कॉलेज ने कुल 44 रिक्त पदों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें 33 पद सामान्य शैक्षणिक विभागों और 11 पद व्यावसायिक एवं एकीकृत पाठ्यक्रमों के लिए हैं। आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है।

विज्ञापन

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

विवरण तारीख
अधिसूचना जारी 17 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 17 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 8 दिसंबर 2026
हार्ड कॉपी पहुंचने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2026

किन विषयों में कितने पद हैं?

भर्ती के तहत कुल 19 विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

 
विषय पद
बॉटनी 2
केमिस्ट्री 3
कॉमर्स 5
इकोनॉमिक्स 4
एजुकेशन 3
इंग्लिश 1
जियोग्राफी 1
मध्यकालीन इतिहास 2
म्यूजिक 2
फिलॉसफी 1
फिजिक्स 2
साइकोलॉजी 1
जूलॉजी 5
उर्दू 1
लॉ 2
पॉलिटिकल साइंस 1
सोशियोलॉजी 1
कंप्यूटर साइंस 5
स्टैटिस्टिक्स 2
कुल 44


इनमें कंप्यूटर साइंस के पांच पद पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड BCA और MCA (डेटा साइंस) कार्यक्रमों के लिए हैं। लॉ, पॉलिटिकल साइंस और सोशियोलॉजी के पद पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड B.A.LL.B. कार्यक्रम से जुड़े हैं।

विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर को सातवें वेतन आयोग के अनुसार एकेडमिक पे लेवल-10 में नियुक्त किया जाएगा। शुरुआती वेतन 57,700 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। इसके अलावा नियमानुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता और चिकित्सा संबंधी सुविधाएं भी मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

अभ्यर्थियों की योग्यता और अनुभव यूजीसी के 2018 के नियमों तथा उनमें किए गए संशोधनों के अनुसार निर्धारित होंगे। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख यानी 8 दिसंबर 2026 तक सभी आवश्यक योग्यताएं पूरी करनी होंगी।


पीएचडी के आधार पर पात्रता या अतिरिक्त अंक का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित विश्वविद्यालय से प्रमाणपत्र देना होगा, जिसमें यह पुष्टि हो कि उनकी डिग्री यूजीसी के निर्धारित पीएचडी नियमों के अनुरूप है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को भी निर्धारित प्रारूप में वैध प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे।

चयन कैसे होगा?

इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। चयन प्रक्रिया में आवेदन की स्क्रीनिंग, शैक्षणिक अंकों का मूल्यांकन और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हैं।

स्क्रीनिंग के दौरान स्नातक और परास्नातक के अंक, एमफिल/पीएचडी, नेट/जेआरएफ, शोध पत्रों, शिक्षण अनुभव और शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से साक्षात्कार की सूचना दी जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

श्रेणी कुल आवेदन शुल्क
सामान्य, EWS और OBC ₹2,500
SC/ST ₹1,500
दिव्यांग अभ्यर्थी (PwBD) ₹500
 

वर्ष 2022 के विज्ञापन के तहत पहले आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को मुख्य आवेदन शुल्क में छूट मिलेगी। उन्हें सभी श्रेणियों में केवल 500 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। हालांकि, उन्हें भी नए सिरे से आवेदन करना अनिवार्य है।

आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

  1. वेबसाइट cmpcollege.ac.in पर जाएं।
  2. असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. ईमेल और मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें।
  4. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
  7. आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालकर सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ स्पीड पोस्ट से भेजें।

हार्ड कॉपी भेजने का पता:
प्राचार्य,
सीएमपी डिग्री कॉलेज,
एम.जी. मार्ग, जॉर्ज टाउन,
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश – 211002

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed