Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Protest by nursing staff at the hospital in Panchkula Sector 6

पंचकूला: सेक्टर-6 अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का प्रदर्शन, मरीजों को हुई परेशानी; जानें क्या था पूरा मामला?

Wed, 18 Nov 2026 12:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 18 Nov 2026 12:46 PM IST
सार

पंचकूला के सेक्टर-6 में स्थित नागरिक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने बुधवार सुबह दो घंटों के लिए हड़ताल की। मरीज की लापरवाही से मौत मामले में छह नर्सिंग अधिकारियों का निलंबित किया गया था जिसके लेकर ये प्रदर्शन किया गया।  

विज्ञापन
Protest by nursing staff at the hospital in Panchkula Sector 6
अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल - फोटो : संवाद

विस्तार

मरीज आशीष कुमार की मौत के मामले में छह नर्सिंग अधिकारियों के निलंबन के बाद जिला नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में हड़कंप मच गया। निलंबन के विरोध में एचकेआरएन और नर्सिंग स्टाफ के करीब 250 कर्मचारी सुबह 9 बजे से हड़ताल पर चले गए। देखते ही देखते इमरजेंसी, ओपीडी और कार्ड विंडो पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। इलाज के लिए आए मरीज और उनके तीमारदार घंटों भटकते रहे।

विज्ञापन


सुबह हड़ताल शुरू होते ही अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई। कार्ड विंडो खाली पड़ी थी, ओपीडी में पर्ची नहीं कट रही थी और इमरजेंसी में भी स्टाफ नदारद था। दूर-दराज से आए मरीजों को समझ नहीं आ रहा था कि जाएं तो कहां जाएं। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे कतारों में खड़े अपनी बारी का इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने मोर्चा संभाला और पूरे अस्पताल का जायजा लिया। जिन विंडो और काउंटरों पर कर्मचारी नहीं थे, वहां अपने ऑफिस का स्टाफ लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी में भी वैकल्पिक व्यवस्था कर मरीजों को राहत दिलाने की कोशिश की गई। इसके बावजूद दोपहर तक अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। करीब दो घंटे की हड़ताल के बाद हालात सामान्य होते दिखाई दिए। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने मरीज आशीष कुमार (अब मृतक) के इलाज में लापरवाही बरतने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। 

महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा डॉ. मनीष बंसल की ओर से 16.11.2026 को जारी कार्यालय आदेश के तहत छह नर्सिंग अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन के दौरान इनका मुख्यालय अंबाला कर दिया गया है। निलंबित किए गए नर्सिंग स्टाफ में मोनिका वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, रेणु बाला नर्सिंग अधिकारी, पूजा नर्सिंग अधिकारी, अजय नर्सिंग अधिकारी, सुनील नर्सिंग अधिकारी तथा मनजीत नर्सिंग अधिकारी शामिल हैं। 

इस आदेश में डॉक्टरों का नाम नहीं है। इसी बात को लेकर नर्सिंग स्टाफ में रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि एक ही मामले में सिर्फ नर्सिंग स्टाफ को निशाना बनाया गया है, जबकि इलाज की जिम्मेदारी पूरी टीम की थी। बताया जा रहा है कि 11 अक्टूबर को आशीष कुमार के इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई थी। 

इसी मामले में यह कार्रवाई हुई है। कार्रवाई के बाद से ही नर्सिंग स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों को भी जांच के दायरे में लाया जाना चाहिए था। हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने निलंबन वापस लेने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती, आंदोलन जारी रहेगा। उधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव व्यवस्था की जा रही है। अस्पताल में हड़ताल से एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है कि विभागीय कार्रवाई और मरीजों की सुविधा के बीच संतुलन कैसे बनेगा। एक तरफ नर्सिंग स्टाफ खुद को बेगुनाह बता रहा है, दूसरी तरफ मरीज इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed