{"_id":"6afe608152623caf3007bfa1","slug":"jagadish-chandra-bose-89-year-old-trunk-jharkhand-high-court-order-giridih-museum-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: 89 साल बाद खुलेगा वैज्ञानिक जगदीशचंद्र बोस के संदूक का राज- हाई कोर्ट ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: 89 साल बाद खुलेगा वैज्ञानिक जगदीशचंद्र बोस के संदूक का राज- हाई कोर्ट ने दिया आदेश
Thu, 19 Nov 2026 08:06 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 19 Nov 2026 08:06 AM IST
सार
झारखंड हाईकोर्ट ने महान वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस के गिरिडीह स्थित आवास में 89 साल से बंद लोहे के संदूक को खोलने का निर्देश दिया है। संदूक में उनके शोध से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और पांडुलिपियां होने की आशंका है।
विज्ञापन
झारखंड उच्च न्यायालय
- फोटो : ANI
विस्तार
झारखंड उच्च न्यायालय ने महान वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने प्रशासनिक उपेक्षा पर स्वतः संज्ञान लेते हुए गिरिडीह स्थित उनके आवास में 89 वर्षों से बंद लोहे के संदूक को खोलने का स्पष्ट निर्देश दिया है। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आर मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति राम शर्मा की खंडपीठ ने इस विषय पर प्रकाशित समाचार का अवलोकन करने के बाद यह आदेश जारी किया।
89 साल से बंद है लोहे का संदूक
महान वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस का निधन 23 नवंबर, 1937 को गिरिडीह स्थित उनके आवास 'शांति भवन' में हुआ था। इस ऐतिहासिक भवन को वर्तमान में सर जेसी बोस संग्रहालय के नाम से जाना जाता है। वैज्ञानिक के निधन के 89 वर्ष बीत जाने के बाद भी इस परिसर में रखा उनका लोहे का संदूक आज तक नहीं खोला गया है। ऐसी प्रबल आशंका है कि इस संदूक के अंदर वैज्ञानिक के महत्वपूर्ण शोधों से संबंधित अमूल्य दस्तावेज और पांडुलिपियां सुरक्षित रखी हो सकती हैं। यह शोध दस्तावेज वैज्ञानिक जगत और संपूर्ण मानवता के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। इसी महत्व को देखते हुए अदालत ने टिप्पणी की कि इस रहस्यमयी संदूक को खोलने का उपयुक्त समय अब आ गया है।
जर्जर स्थिति पर अदालत ने जताई चिंता
मामले की सुनवाई के समय उच्च न्यायालय की पीठ ने संग्रहालय भवन की बदहाल और जर्जर स्थिति पर भी गहरा असंतोष प्रकट किया। अदालत ने कहा कि संग्रहालय की तरह ही झारखंड के कई अन्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल भी प्रशासनिक उदासीनता झेल रहे हैं। पीठ ने पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामलों के विभाग को निर्देश दिया कि वह राज्य भर के सभी प्रमुख धरोहर स्थलों की पहचान करे। इसके बाद इन ऐतिहासिक स्थलों के जीर्णोद्धार और उचित संरक्षण के लिए प्रभावी दीर्घकालिक योजना बनाकर उसे लागू करे।
विज्ञापन
अधिकारियों को हलफनामा दाखिल करने का आदेश
उच्च न्यायालय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामलों के सचिव तथा गिरिडीह के उपायुक्त को मामले में पक्षकार बनाया है। अदालत ने इन दोनों उच्च अधिकारियों को अपना-अपना विस्तृत हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मामले को अग्रिम कार्रवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। आदेश की प्रति राज्य के अधिवक्ता को सौंप दी गई है। उल्लेखनीय है कि सर जगदीश चंद्र बोस रेडियो विज्ञान और पादप शरीर क्रिया विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया भर में अग्रणी रहे हैं। उन्होंने क्रेस्कोग्राफ, मिलीमीटर वेव, माइक्रोवेव ऑप्टिक्स उपकरण, सॉलिड-स्टेट सेमीकंडक्टर डिटेक्टर, फोटोसिंथेटिक बबलर तथा सोष्णुग्राफ जैसे अनेक क्रांतिकारी वैज्ञानिक उपकरणों का आविष्कार किया था।