{"_id":"6b0582f5fbd8524223086006","slug":"palamu-rajhara-colliery-compensation-dispute-villagers-police-clash-injured-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: मुआवजे की मांग पर राजहरा कोलियरी में बवाल, ग्रामीणों व पुलिस के बीच झड़प; छह पुलिसकर्मी व ग्रामीण घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: मुआवजे की मांग पर राजहरा कोलियरी में बवाल, ग्रामीणों व पुलिस के बीच झड़प; छह पुलिसकर्मी व ग्रामीण घायल
Tue, 24 Nov 2026 05:59 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 Nov 2026 05:59 PM IST
सार
झारखंड के पलामू स्थित राजहरा कोलियरी में मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। ग्रामीणों ने विस्फोटक वाहन का रास्ता रोक दिया था। इस दौरान तीन ग्रामीण और तीन महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। पुलिस ने छह नामजद समेत 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पलामू के पंडवा थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लि. की राजहरा कोलियरी में मुआवजा न मिलने से नाराज ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। जमीन का उचित मुआवजा न मिलने के कारण ग्रामीणों ने खदान में विस्फोट के लिए जा रहे विस्फोटक वाहन का रास्ता रोक दिया था।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच हुई हाथापाई में तीन ग्रामीण तथा तीन महिला पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस ने महिला आरक्षी के बयान पर छह नामजद तथा 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
मुआवजे को लेकर गहराया विवाद
राजहरा कोलियरी क्षेत्र में प्रबंधन और स्थानीय निवासियों के बीच मुआवजा वितरण को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोलियरी प्रबंधन प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिए बिना ही उनके मकानों के निकट लगातार खनन और भारी विस्फोट करा रहा है।
विज्ञापन
इन तेज धमाकों के कारण आसपास बने मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं, जिससे मकानों को नुकसान पहुंचा है और सुरक्षा का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रभावित परिवारों को घर और जमीन का सही मुआवजा नहीं मिलता, तब तक वे किसी भी कीमत पर खनन और ब्लास्टिंग का कार्य नहीं होने देंगे। इसी मांग को लेकर निवासियों ने विरोध जताया था।
विस्फोटक वाहन रोकने पर हुआ हंगामा
ग्रामीणों द्वारा विस्फोटक आपूर्ति वाहन रोके जाने की जानकारी पंडवा थाना पुलिस को मिली। सूचना पाते ही महिला पुलिस आरक्षी तारा देवी पुलिसबल के साथ राजहरा कोलियरी पहुंचीं। ग्रामीणों ने कोलियरी के कांटा घर तक जाने वाले मार्ग को अवरुद्ध कर रखा था, जिससे विस्फोटक सामग्री से भरी गाड़ी समेत अन्य वाहन खड़े रह गए।
इस दौरान विरोध कर रही कुछ महिलाएं अचानक विस्फोटक वाहन के बिल्कुल समीप चली गईं और गाड़ी के पास लेट गईं। जब पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षा कारणों से वाहन से दूरी बनाने को कहा, तो कुछ लोग पुलिस से उलझ गए और मारपीट करने लगे।
महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से चोटिल
हिंसक झड़प में महिला आरक्षी तारा देवी के सिर में गंभीर चोट आई है। महिला पुलिसकर्मी आशा कुमारी के चेहरे, कंधे और हाथ में चोट लगी है, जबकि खुशबू कुमारी की एक उंगली टूट गई। महिला आरक्षी की शिकायत पर पुलिस छह नामजद और 35 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
ये भी पढ़ें- बिहार: लाखों मेहमान, 14 हलवाई टीमें-घुड़दौड़ का मैदान, कैसी है अनंत सिंह की बेटी शादी की तैयारी, देखें तस्वीर
इससे पूर्व दो दिन पहले भी कोलियरी के सुरक्षा विभाग में कार्यरत कर्मी बलराम साव ने 500 किलोग्राम विस्फोटक से भरे वाहन को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था, जिस पर पुलिस ने 15 ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।