Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   hazaribagh-pancham-mahto-kidnapping-case-third-accused-arrested-bike-uniform-recovered

हजारीबाग: पंचम महतो अपहरण कांड में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक और वर्दी बरामद

Thu, 26 Nov 2026 05:13 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Nov 2026 05:13 PM IST
सार

हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र में पंचम महतो अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में शामिल तीसरे आरोपी रामलाल मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और चितकबरी वर्दी भी बरामद की गई है।

विज्ञापन
hazaribagh-pancham-mahto-kidnapping-case-third-accused-arrested-bike-uniform-recovered
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजारीबाग के टाटीझरिया थाना पुलिस ने पानीमाको जंगल से पंचम महतो के अपहरण मामले में शामिल तीसरे आरोपी रामलाल मरांडी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और एक चितकबरी वर्दी (शर्ट) भी बरामद की है। थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने बृहस्पतिवार को थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी और सामान बरामदगी
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मसरीतिरी गांव निवासी रामलाल मरांडी के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान की मदद से बुधवार को कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी रामलाल मरांडी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर घटना के समय पहनी गई चितकबरी वर्दी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। इस मामले में पुलिस पूर्व में दो अन्य आरोपियों छोटू किस्कू उर्फ घोरला और रामलाल हंसदा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।
विज्ञापन


हथियार के बल पर अपहरण की घटना
टाटीझरिया थाना क्षेत्र स्थित पानीमाको जंगल में 9 सितंबर  की शाम को अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर पंचम महतो और उनके साथ काम करने वाले फीटर रामलाल हंसदा का अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद अपराधियों ने फिरौती के रूप में पैसों की मांग की थी। इसके बाद 10 सितंबर की सुबह दो लाख रुपये लेने के बाद अपराधियों ने पंचम महतो और रामलाल हंसदा को छोड़ दिया था। घटना के बाद पीड़ित पंचम महतो ने टाटीझरिया थाने में उपस्थित होकर लिखित आवेदन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आईआरसीटीसी घोटाला मामला: लालू परिवार को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को रखा बरकरार

आरोपी के खिलाफ दर्ज चार मामले
विष्णुगढ़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी फैजान अहमद के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस छापेमारी दल में टाटीझरिया थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार, एएसआई लुक हंसदा, लक्ष्मण सिंह और टाटीझरिया थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रामलाल मरांडी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें विष्णुगढ़ थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला शामिल है। इसके अलावा गिरिडीह के बगोदर थाने में दो मामले और बोकारो के चतरोचट्टी थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed