उधमपुर। जिले के पुलिस चौकी बट्टल बालियां में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, पुलिस-पब्लिक समन्वय और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में एडिशनल एसपी उधमपुर शिवंदर सिंह जम्वाल, पुलिस चौकी इंचार्ज पीएसआई वरुण शर्मा, पीएसआई सुमनजीत काल्या तथा पुलिस चौकी बट्टल बालियां के अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। इनके अलावा पूर्व सैनिकों, पूर्व सरपंचों, पंचायत प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चर्चा के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और जन सुरक्षा तथा सामुदायिक कल्याण के लिए निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया। अंत में कैप्टन जोगराज सिंह राठौर ने पुलिस अधिकारियों तथा सभी उपस्थित नागरिकों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में कर्नल सोमराज, कैप्टन जोगराज सिंह राठौर, सूबेदार शिवाश चंदर, संजीव कुमार शर्मा, विजय कुमार शर्मा, चेयरमैन बख्शी, पूर्व सरपंच मनमोहन रैना, पूर्व सरपंच शहजाद अहमद, कैप्टन मोहम्मद इकबाल बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।