{"_id":"6b07abff17d95992680667a6","slug":"amar-ujala-medhavi-chhatra-samman-samaroh-live-update-today-jammu-kashmir-lg-manoj-sinha-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अमर उजाला के मंच पर आज होगा मेधा का सम्मान, एलजी बढ़ाएंगे हौसला; 300 विद्यार्थी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अमर उजाला के मंच पर आज होगा मेधा का सम्मान, एलजी बढ़ाएंगे हौसला; 300 विद्यार्थी होंगे सम्मानित
Thu, 26 Nov 2026 09:19 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:19 AM IST
सार
अमर उजाला के मंच पर आज मेधावी छात्रों का सम्मान होगा, जिसमें उपराज्यपाल उनका हौसला बढ़ाएंगे। स्कास्ट चट्ठा में होने वाले इस समारोह में जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के 300 से अधिक विद्यार्थी सम्मानित किए जाएंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह (फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू संभाग की मेधा की वीरवार यानी आज नई पहचान मिलेगी। उनकी प्रतिभा का सम्मान होगा। उनके सपनों को नई उड़ान मिलेगी। यह मंच अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का होगा। समारोह में जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों की प्रतिभाएं एक साथ जुटेंगी।
विज्ञापन
ये वे प्रतिभाएं होंगी जिनमें से किसी ने पहाड़ों की दुर्गम राहों को पार कर सफलता हासिल की तो किसी ने सीमावर्ती क्षेत्र की चुनौतियों के बीच प्रतिभा का परचम लहराया। इनको सफलता की कहानियां अमर उजाला के मंच नजर आएंगी। इन मेधावियों की मेहनत को सम्मान व उनके हौसलों को नई उड़ान मिलेगी। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कास्ट) बट्ठा जम्मू में आयोजित समारोह में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
एलजी जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं व 12वीं के 300 से अधिक मेधावियों को सम्मानित करेंगे। समारोह में संभाग की विविधता के साथ प्रतिभाओं का संगम दिखेगा। जम्मू के मैदानी इलाकों से लेकर किश्तवाड़, डोडा व पुंछ के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों तक, हर जिले से मेहनत के दम पर मुकाम पाने वाले विद्यार्थी समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बीच सफलता हासिल करने वाले मेधावियों की उपलब्धियां दूसरे के लिए प्रेरणा बनेंगी। कठुआ की बसोहली चित्रकला व सांबा की बासमती की पहचान वाले क्षेत्र से लेकर उधमपुर की देविका, रियासी को त्रिकुटा पहाड़ियों, राजौरी-पुंछ के पीरपंजाले व रामबन-किश्तवाड़ की चिनाब घाटी तक फैले जम्मू संभाग की प्रतिभा एक साथ नजर आएगी।
विज्ञापन
मुख्य अतिथिः एलजी मनोज सिन्हा
समारोह स्थलः शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कास्ट), चट्ठा जम्मू
दिनः वीरवार, समयः सुबह 9:00 बजे
हमारे सहयोगी... आयोजन में जम्मू-कश्मीर बैंक, वीरू ऑनमिंट्स, सत्या बिल्डर्स एंड कॉलोनाइजर्स, ग्रीन वैली कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मानव प्रोविजेस व द श्रीराम यूनिवर्सल स्कूल हमारे सहयोगी हैं।
हर वर्ष मेधावियों को मंच
अमर उजाला हर वर्ष मेधावी विद्यार्थियों को अपने मंच से सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को पहचान देने का प्रयास करता है। यह आयोजन विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी गर्व और उत्साह का अवसर होता है। समारोह में स्कास्ट के कुलपति प्रो. बीएन त्रिपाठी, स्कूल शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव राम निवास शर्मा और पद्मश्री बलवंत ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
