Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Mehbooba asks Omar to explain road construction at fragile Sheshnag Lake

जम्मू-कश्मीर: शेषनाग झील के पास सड़क निर्माण पर सियासी संग्राम, महबूबा ने सीएम उमर से मांगा जवाब

Wed, 25 Nov 2026 01:48 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 25 Nov 2026 01:48 PM IST
सार

शेषनाग झील के पास सड़क निर्माण को लेकर महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बीआरओ के साथ एमओयू बढ़ाने और निर्माण की मंजूरी पर जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Mehbooba asks Omar to explain road construction at fragile Sheshnag Lake
महबूबा मुफ्ती को रोकते हुए पुलिस। - फोटो : एजेंसी

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा मार्ग के पास स्थित संवेदनशील शेषनाग झील क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से शेषनाग क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) बढ़ाने के फैसले पर स्पष्टीकरण मांगा है। पर्यावरणविदों ने आशंका जताई है कि निर्माण कार्य से ग्लेशियर झील और उसके आसपास के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि 23 जनवरी 2026 को उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने बीआरओ के प्रोजेक्ट बीकन के साथ एमओयू बढ़ाकर शेषनाग तक सड़क निर्माण को मंजूरी दी। उन्होंने इस कदम पर चिंता जताते हुए कहा कि विकास के नाम पर क्षेत्र की नाजुक पारिस्थितिकी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिससे शेषनाग का पर्यावरण और अमरनाथ यात्रा दोनों खतरे में पड़ सकते हैं।

महबूबा मंगलवार को निर्माण स्थल का दौरा करने पहुंची थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री और पर्यटन विभाग से एमओयू तथा निर्माण की मंजूरी पर जवाब देने और पर्यावरण को अपूरणीय क्षति होने से पहले इसे वापस लेने की मांग की।

बीआरओ ने सुरक्षा मानकों के पालन का किया दावा
वहीं, बीआरओ ने सोमवार को स्पष्ट किया कि अमरनाथ यात्रा के बाद किया जा रहा कार्य सभी सुरक्षा मानकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए किया जा रहा है। हालांकि, झील के पास खुदाई करती मशीन का वीडियो सामने आने के बाद विवाद और बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन याचिका को मिले 1600 समर्थन, फिर गायब
शेषनाग क्षेत्र में निर्माण रोकने के लिए Change.org पर 'Stop construction around Kashmir's alpine lakes' नाम से ऑनलाइन याचिका शुरू की गई थी। याचिका को करीब 1600 लोगों का समर्थन मिला, लेकिन बाद में यह वेबसाइट से गायब हो गई। याचिका में स्थानीय पर्यावरणविदों और समुदायों से बातचीत कर टिकाऊ समाधान निकालने की मांग की गई थी।

याचिकाकर्ताओं ने सीमित परमिट के साथ ट्रैकिंग, नियंत्रित पर्यटक पहुंच और पर्यावरण अनुकूल आवास जैसे विकल्प अपनाने का सुझाव दिया था, ताकि पर्यटन से आर्थिक लाभ हो लेकिन प्राकृतिक क्षेत्र को नुकसान न पहुंचे।

कांग्रेस और मीरवाइज ने भी जताई चिंता
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने झील के पास खुदाई मशीन तैनात किए जाने पर सवाल उठाए। कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्हें इस नुकसान को रोकने के लिए आगे आना चाहिए। मीरवाइज ने भी ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए थे।

बीजेपी ने आलोचकों पर लगाया राजनीतिक विवाद खड़ा करने का आरोप
जम्मू-कश्मीर बीजेपी ने पर्यावरण के मुद्दे पर विरोध करने वालों को निशाने पर लिया। पार्टी प्रवक्ता और पूर्व एमएलसी गिरधारी लाल रैना ने आरोप लगाया कि पर्यावरण के नाम पर विवाद खड़ा करने की कोशिश हो रही है, ताकि विकास कार्यों, धार्मिक भावनाओं और घाटी के शांतिपूर्ण माहौल को प्रभावित किया जा सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी विकास को सांप्रदायिक रंग देने और अमरनाथ यात्रा को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का विरोध करेगी।

झील के पास खुदाई करते एक्सकेवेटर का वीडियो सामने आने के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक और पर्यावरणीय बहस तेज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed