Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tragic incident in Tamil Nadu: Bodies of five members of the same family found in a well in Karur

तमिलनाडु में दर्दनाक घटना: करूर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव कुएं में मिले, इलाके में मचा हड़कंप

Thu, 19 Nov 2026 08:39 AM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, करूर।
आईएएनएस, करूर। Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 08:39 AM IST
सार

तमिलनाडु के करूर जिले में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बगीचे के कुएं में मिले। मृतकों में दंपती, उनकी 35 वर्षीय बेटी और 10 व 4 साल के दो बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Tragic incident in Tamil Nadu: Bodies of five members of the same family found in a well in Karur
परिवार के पांच सदस्यों के शव बगीचे के कुएं में मिले। - फोटो : आईएनएस

विस्तार

तमिलनाडु के करूर जिले के पास चिन्नकालीपालयम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बगीचे के कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में दंपती, उनकी बेटी और दो मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में पारिवारिक विवाद को घटना की संभावित वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पारिवारिक विवाद बना वजह?
जानकारी के मुताबिक, करूर जिले के वेंगामेडु स्थित कोंगुनगर निवासी रामासामी (63), उनकी पत्नी जानकी (60), बेटी सुकुना (35) और उनके दो बच्चे शिवानी (10) व अधिरन (4) के शव कुएं में मिले हैं। पांचों एक ही परिवार के सदस्य थे। बताया जा रहा है कि रामासामी की बेटी सुकुना की शादी करीब 13 साल पहले वेलायुधमपालयम निवासी प्रभु से हुई थी। दंपती के दो बच्चे शिवानी और अधिरन थे। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सुकुना अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


इस बीच, चिन्नकालीपालयम गांव में गुरुवार शाम स्थानीय लोगों ने बगीचे के कुएं में पांच लोगों के शव देखे। एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वंगल पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकलवाने की कार्रवाई की तथा घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पांचों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। शुरुआती तौर पर पारिवारिक विवाद को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि घटना के पीछे वास्तविक वजह क्या थी। पुलिस अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके लिए टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed