Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior Congress leader M Veerappa Moily Some Cong leaders stalled probe against Modi during UPA regime

वीरप्पा मोइली का दावा: अमित शाह के बाद जेल जाने की बारी थी नरेंद्र मोदी की, पार्टी के भीतर ही रोकी गई जांच

Thu, 19 Nov 2026 09:57 AM IST
राहुल कुमार पीटीआई, बंगलूरू।
पीटीआई, बंगलूरू। Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 09:57 AM IST
सार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने अमित शाह और नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि अदालत ने अमित शाह को उनके गृह राज्य से बाहर रहने का आदेश दिया था और मामले को दूसरे राज्य में स्थानांतरित कर दिया गया था। मोइली के मुताबिक, अमित शाह के बाद नरेंद्र मोदी की जेल जाने की बारी थी।

विज्ञापन
Senior Congress leader M Veerappa Moily Some Cong leaders stalled probe against Modi during UPA regime
पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने दावा किया है कि यूपीए सरकार के दौरान कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ चल रही जांच रुकवा दी थी। उस समय मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। मोइली के मुताबिक, अगर जांच नहीं रोकी गई होती तो मोदी को जेल जाना पड़ सकता था। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं के इस फैसले का राजनीतिक नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ा। उन्होंने कहा, आज हम उसी का खामियाजा भुगत रहे हैं।

विज्ञापन


मोइली मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने सोहराबुद्दीन शेख कथित फर्जी मुठभेड़ मामले का जिक्र किया। इस मामले में तत्कालीन गुजरात के गृह मंत्री अमित शाह का नाम सामने आया था।
विज्ञापन


मोइली बोले- अमित शाह के बाद मोदी की बारी आती
2009 से 2011 के बीच केंद्रीय कानून मंत्री रहे मोइली ने कहा, उस समय मैं कानून मंत्री था। अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो आज अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री नहीं होते। अदालत ने उन्हें (शाह को) गुजरात से बाहर कर दिया था। उनका मुकदमा किसी दूसरे राज्य में चलना था। वह जेल जाने वाले पहले ताकतवर नेता थे। इसके बाद मोदी की बारी आती और उन्हें भी (गुजरात से) बाहर कर दिया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार ने मोदी के खिलाफ चल रही जांच को रोक दिया था। मोइली ने कहा, ये पार्टी के भीतर की ही कुछ दुखद घटनाएं थीं। हमारी अपनी ही सरकार ने मोदी के खिलाफ चल रही जांच को रोक दिया था। उन्होंने आगे कहा, "ऐसा (तत्कालीन प्रधानमंत्री) मनमोहन सिंह की वजह से नहीं हुआ था, बल्कि कुछ अन्य नेताओं की वजह से हुआ था। आज हम उसी का खामियाजा भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन में बदलाव होते तो मोदी को सत्ता में आने से रोक सकती थी कांग्रेस
मोइली ने यह भी दावा किया कि अगर पार्टी के कुछ नेताओं ने संगठन में सुधारों का विरोध नहीं किया होता तो कांग्रेस नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोक सकती थी। उन्होंने सोनिया गांधी के पार्टी में "क्रांतिकारी बदलाव" लाने के प्रयासों का जिक्र किया। मोइली के मुताबिक, सोनिया गांधी की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई थी। इसका उद्देश्य कांग्रेस के सामने आने वाली भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के तरीकों पर विचार करना था।

मोइली ने बताया कि सोनिया गांधी समिति की सिफारिशों को लागू करना चाहती थीं, लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने इनका विरोध किया। उनका तर्क था कि मौजूदा व्यवस्था से हटकर नए बदलाव लागू करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, लेकिन आप हमारे कुछ नेताओं को तो जानते ही हैं। वे मौजूदा स्थिति से एक कदम भी आगे नहीं बढ़ना चाहते। मैं उन नेताओं का नाम नहीं लेना चाहता। उन्होंने कहा कि जो बदलाव सुझाए गए थे, उन्हें लागू करना मुश्किल था। मोइली ने आगे कहा, अगर वे बदलाव लागू कर दिए गए होते, तो आज मोदी के (सत्ता में) आने का सवाल ही नहीं उठता।


महत्वपूर्ण फैसले लेने में संकोच न करे कांग्रेस
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को महत्वपूर्ण फैसले पूरी हिम्मत के साथ लागू करने चाहिए। उन्होंने कहा, हमें कोई संदेह नहीं रखना चाहिए। संदेह रखने का मतलब है दुश्मन को मौका देना कि वह आए और आपको खत्म कर दे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed