Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Introduces 15 Day Paternity Leave for Male Government Employees

पिता बनने पर मिलेगी 15 दिन की छुट्टी: तमिलनाडु में पहली बार लागू हुई सुविधा; कब और कैसे ले सकेंगे अवकाश?

Thu, 26 Nov 2026 05:02 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, चेन्नई।
पीटीआई, चेन्नई। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 05:02 PM IST
सार

तमिलनाडु में अब पिता बनने पर पुरुष सरकारी कर्मचारियों को भी छुट्टी मिलेगी। मुख्यमंत्री विजय के फैसले से उन्हें बच्चे के जन्म से पहले या उसके छह महीने के भीतर 15 दिन का पितृत्व अवकाश लेने की सुविधा मिलेगी।
 

विज्ञापन
Tamil Nadu Introduces 15 Day Paternity Leave for Male Government Employees
तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु सरकार ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों को 15 दिन का पितृत्व अवकाश देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने बृहस्पतिवार को इसका एलान किया और इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया। कर्मचारी बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले या जन्म के छह महीने के भीतर किसी भी समय यह छुट्टी ले सकेंगे। राज्य में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


पिता बनने पर मिलेगी 15 दिन की छुट्टी
सरकार का कहना है कि पुरुष कर्मचारी लंबे समय से पितृत्व अवकाश की मांग कर रहे थे। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। राज्य में पहली बार पुरुष सरकारी कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल के लिए इस तरह की छुट्टी मिलेगी। सरकार का मानना है कि बच्चे की परवरिश में पिता की भूमिका भी उतनी ही जरूरी है।
विज्ञापन


कब से कब तक ले सकेंगे छुट्टी?
सरकार ने पितृत्व अवकाश लेने के लिए समय-सीमा भी तय की है। इसके मुताबिक, विवाहित पुरुष सरकारी कर्मचारी बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले छुट्टी ले सकते हैं। इसके अलावा बच्चे के जन्म के छह महीने के भीतर भी किसी समय 15 दिन का अवकाश लिया जा सकता है। यानी कर्मचारियों को अपनी सुविधा के अनुसार छुट्टी लेने का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के साथ पिता को भी बच्चे की देखभाल का मौका
तमिलनाडु सरकार का मानना है कि बच्चे की परवरिश और देखभाल केवल मां की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें पिता की भागीदारी भी जरूरी है। पितृत्व अवकाश मिलने से पुरुष कर्मचारियों को बच्चे के जन्म के समय परिवार के साथ रहने और उसकी देखभाल करने का मौका मिलेगा। राज्य में महिला सरकारी कर्मचारियों को पहले से ही 365 दिन की मातृत्व छुट्टी मिलती है। अब पुरुष कर्मचारियों के लिए 15 दिन का पितृत्व अवकाश शुरू करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed