{"_id":"6b081a4e9e42e2857a0bffc6","slug":"congress-targets-modi-government-tharoor-says-parliament-working-days-have-fallen-jairam-ramesh-raise-question-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस: 'संसद के कामकाजी दिन 170 से घटकर 70 हुए': थरूर ने सरकार को घेरा, जयराम रमेश ने महंगाई पर उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस: 'संसद के कामकाजी दिन 170 से घटकर 70 हुए': थरूर ने सरकार को घेरा, जयराम रमेश ने महंगाई पर उठाए सवाल
Thu, 26 Nov 2026 05:09 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Thu, 26 Nov 2026 05:09 PM IST
सार
कांग्रेस ने संसद की घटती बैठकों और देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। शशि थरूर ने आरोप लगाया कि संसद में बहस और सरकार की जवाबदेही कमजोर हो रही है। वहीं जयराम रमेश ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से ग्रामीण भारत परेशान है। कांग्रेस ने राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों का हवाला देकर भाजपा को आगे भी नुकसान की चेतावनी दी है। आइए, विस्तार से जानते हैं कि किसने क्या कहा?
विज्ञापन
जयराम रमेश, कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कांग्रेस ने गुरुवार को संसद की कार्यवाही से लेकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था तक के मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार संसद को बहस और जनता की समस्याएं उठाने का मंच बनाने के बजाय कानूनों पर मुहर लगाने वाली संस्था में बदल रही है। उन्होंने कहा कि संसद के सालाना कामकाजी दिनों में लगातार कमी आई है। दूसरी ओर, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने महंगाई, बेरोजगारी और घटती आमदनी को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण भारत में आर्थिक परेशानियों को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है और इसका असर आगामी चुनावों में भाजपा पर पड़ सकता है।
थरूर ने संसद की घटती बैठकों पर क्या सवाल उठाए?
संसद के कामकाज को लेकर थरूर ने क्या सुझाव दिया?
थरूर ने कहा कि संसद का कैलेंडर काफी पहले जारी किया जाना चाहिए। कई देशों में विधायी सत्रों का कार्यक्रम 9 से 12 महीने पहले घोषित कर दिया जाता है। इससे सांसदों को अपने क्षेत्र के काम और संसद की तैयारी के लिए समय मिल सकता है। उन्होंने मानसून सत्र को औपचारिक रूप से समाप्त करने में 115 दिन से ज्यादा की देरी पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक, शीतकालीन सत्र की तारीखों की भी औपचारिक घोषणा नहीं हुई थी और इसके लिए जरूरी दो सप्ताह का नोटिस भी जारी नहीं किया गया। थरूर ने आशंका जताई कि सरकार मानसून सत्र को दोबारा बुलाकर परिसीमन विधेयक जैसे कानून पारित कराने की संभावना खुली रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करने वाले राष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीर चर्चा जरूरी है।
जयराम रमेश ने महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को क्यों घेरा?
कांग्रेस ने आगामी चुनावों में भाजपा को नुकसान की चेतावनी क्यों दी?
जयराम रमेश ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और आमदनी में ठहराव से ग्रामीण भारत में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने राजस्थान के हालिया पंचायत राज चुनावों का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां भाजपा की डबल इंजन सरकार को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक परेशानियां आगामी चुनावों में भी भाजपा के खिलाफ जा सकती हैं। वहीं, थरूर ने अमेरिका की ओर से भारत पर 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने के नए प्रस्ताव को भी चिंता का विषय बताया। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता अभी औपचारिक रूप से पूरी नहीं हुई है। उनके मुताबिक, ज्यादातर मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन अंतिम प्रक्रिया बाकी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की बदलती व्यापार नीति को देखते हुए भारतीय निर्यातकों को शुल्क दरों पर स्पष्ट और अंतिम आश्वासन मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को पुराने कम टैरिफ की वापसी की उम्मीद करने के बजाय मौजूदा परिस्थितियों में सबसे अनुकूल समझौता हासिल करने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
थरूर ने संसद की घटती बैठकों पर क्या सवाल उठाए?
- शशि थरूर ने कहा कि 1950 के दशक में संसद सालाना करीब 120 से 170 दिन तक बैठती थी, लेकिन अब यह अवधि घटकर लगभग 70 दिन रह गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के कार्यकाल का भी जिक्र किया। थरूर के मुताबिक, उनके मुख्यमंत्री रहते अंतिम वर्षों में गुजरात विधानसभा सालाना करीब 50 से 55 दिन ही चली थी।
- कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार संसद में जनता के मुद्दों पर चर्चा और कार्यपालिका की जवाबदेही सुनिश्चित नहीं करना चाहती। वह संसद को केवल ऐसी संस्था बनाना चाहती है, जहां जरूरी विधेयकों को बिना पर्याप्त चर्चा के मंजूरी मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
संसद के कामकाज को लेकर थरूर ने क्या सुझाव दिया?
थरूर ने कहा कि संसद का कैलेंडर काफी पहले जारी किया जाना चाहिए। कई देशों में विधायी सत्रों का कार्यक्रम 9 से 12 महीने पहले घोषित कर दिया जाता है। इससे सांसदों को अपने क्षेत्र के काम और संसद की तैयारी के लिए समय मिल सकता है। उन्होंने मानसून सत्र को औपचारिक रूप से समाप्त करने में 115 दिन से ज्यादा की देरी पर भी सवाल उठाए। उनके मुताबिक, शीतकालीन सत्र की तारीखों की भी औपचारिक घोषणा नहीं हुई थी और इसके लिए जरूरी दो सप्ताह का नोटिस भी जारी नहीं किया गया। थरूर ने आशंका जताई कि सरकार मानसून सत्र को दोबारा बुलाकर परिसीमन विधेयक जैसे कानून पारित कराने की संभावना खुली रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करने वाले राष्ट्रीय मुद्दों पर गंभीर चर्चा जरूरी है।
जयराम रमेश ने महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को क्यों घेरा?
- कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि महंगाई का असर पूरे देश पर है, लेकिन ग्रामीण भारत में इसकी मार ज्यादा पड़ रही है। उन्होंने कहा कि गांवों में रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं हैं और लोगों की आमदनी भी नहीं बढ़ रही है। दूसरी ओर, नमक, चीनी, दाल, मसाले, प्याज, सरसों का तेल, रसोई गैस, बच्चों की पढ़ाई, इलाज और परिवहन जैसी जरूरतों का खर्च बढ़ रहा है।
- रमेश ने कहा कि सीमित आमदनी वाले किसान और खेतिहर मजदूर परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। उनके मुताबिक, ऐसे परिवारों को जरूरतें कम करनी पड़ रही हैं या कर्ज लेकर गुजारा करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा को कमजोर करने से ग्रामीण गरीबों की रोजगार सुरक्षा भी प्रभावित हुई है।