मुंबई हमला: '18 साल हो गए, आज भी सो नहीं पाता', चश्मदीद ने सुनाई आपबीती; क्या हुआ था उस दिन?
मुंबई आतंकी हमले के 18 साल बाद भी चश्मदीद छोटू चायवाला उस खौफनाक मंजर को भुला नहीं पाया है। आखिर उस दिन उसके सामने क्या हुआ था? उन्होंने क्या बताया? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विस्तार
उन्होंने कहा, '18 साल हो गए हैं। लेकिन मैं आज भी सो नहीं पाता हूं। मुझे पता नहीं था कि कसाब कब आया था। मैं कुछ चाय के पैसे लेने गया था। वहां बहुत बड़ी भीड़ थी। अधिकारियों ने मुझसे कहा- बाहर रुको। बाद में वापस आना, बच्चे। इसलिए मैं बाहर खड़ा हो गया'।
उन्होंने बताया, 'अचानक एक आवाज आई। ऐसी, जैसे दिवाली पर पटाखे फूट रहे हों। उस समय भारत और इंग्लैंड के बीच मैच चल रहा था। इसलिए मुझे लगा कि भारत जीत गया है। लेकिन फिर मैंने आसपास देखा। वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं था। कोई भी नजर नहीं आ रहा था। बस भगदड़ मची थी'।
ये भी पढ़ें: 26/11 मुंबई हमला: समुद्र के रास्ते आए थे आतंकी, 60 घंटे तक दहशत में रही मायानगरी; छह ग्राफिक्स में खास बातें
उन्होंने कहा, 'मैं चिल्लाने लगा- भागो, बम फट गया है। मैं अंदर गया। मैंने गेट बंद कर दिया और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी'। छोटू चायवाला ने बताया, 'उसी समय कोई अंदर आया। मुझे लगा कि वह कमांडो है। लेकिन उसने मुझे पंजाबी में गाली दी। फिर वह छह कदम पीछे हटा और तीन गोलियां चलाईं'।
#WATCH | Mumbai: On 18 years of the 2008 Mumbai terror attacks, eyewitness Mohammad Taufiq Shaikh, aka 'Chhotu Chaiwala', says, 'It’s been 18 years, and I still haven’t been able to sleep. I didn’t know when Kasab arrived. I had gone to collect payment for some tea. There was a huge crowd. The officials told me, "Wait outside, come back later, kid." So, I stood outside. Suddenly, there was a sound—like firecrackers going off during Diwali. There was an India vs England match happening, so I thought India had won. But then I looked around—there were no police, no one in sight, just a stampede...I started shouting, "Run, a bomb has gone off"...I went inside, locked the gate, and alerted the officials...just then, someone walked in—I thought him to be a commando. But he shouted an expletive at me in Punjabi. He then took six steps back and fired three bullets. One hit a table, another shattered the glass, and the third ricocheted. I called my family to say, "This is the end for me..."
— ANI (@ANI) November 26, 2026
उन्होंने कहा, 'एक गोली मेज पर लगी। दूसरी से कांच टूट गया। तीसरी गोली टकराकर दूसरी दिशा में चली गई'। उन्होंने बताया, मैंने अपने परिवार को फोन किया और कहा, 'अब मेरा अंत है...'।
