Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Priceless heritage of Indian democracy- PM Modi extends Constitution Day greetings, pays tribute to Ambedkar

संविधान दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों को किया नमन

Thu, 26 Nov 2026 08:34 AM IST
पवन पांडेय एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 26 Nov 2026 08:34 AM IST
सार

संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संविधान को भारतीय लोकतंत्र की अनमोल विरासत बताया और डॉ. बीआर अंबेडकर को नमन किया। वहीं, कांग्रेस देशभर में संविधान बचाओ पदयात्रा निकालेगी। लखनऊ में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी मार्च में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Priceless heritage of Indian democracy- PM Modi extends Constitution Day greetings, pays tribute to Ambedkar
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संविधान दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान को भारतीय लोकतंत्र की अमूल्य विरासत बताया। प्रधानमंत्री ने बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर और संविधान सभा के अन्य सदस्यों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान एक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में देश का मार्गदर्शन करता रहेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने इस अवसर को संविधान निर्माताओं का सम्मान करने का मौका बताया। साथ ही, इसमें निहित मूल्यों को मजबूत करने की देश की प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो पोस्ट में संस्कृत के श्लोक भी साझा किए। भारत हर वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाता है। यह दिन 1949 में संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाने की याद दिलाता है। संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था, जिससे भारत एक गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ।

ये भी पढ़ें: संविधान दिवस: नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी बधाई; सांविधानिक मूल्यों पर क्या कहा?

बता दें कि, साल 2009 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने राज्य में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाना शुरू किया था। वर्ष 2015 में बतौर प्रधानमंत्री उन्होंने भीमराव अंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर पूरे देश में इस विशेष दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाने की ऐतिहासिक पहल की थी। इस ऐतिहासिक दिन (26 नवंबर) को संविधान दिवस के रूप में मनाने के लिए भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को संविधान स्वीकृत होने के 65 वर्ष बाद अधिसूचित किया। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना है।

भाजपा मना रही 'संविधान गौरव दिवस'
इस मौके पर भाजपा देशभर में 'संविधान गौरव दिवस' मना रही है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन पटना में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।


कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च'
इस अवसर पर कांग्रेस ने गुरुवार को सभी राज्यों में बड़े पैमाने पर 'संविधान रक्षा मार्च' आयोजित करने की घोषणा की। यह अभियान संविधान की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लखनऊ में मार्च में शामिल होंगे। यह मार्च 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले हो रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि प्रत्येक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपने राज्य में मार्च का आयोजन करेगी।

मार्च का उद्देश्य और 'वोट रक्षक' अभियान
प्रत्येक मार्च की शुरुआत बी आर अंबेडकर या महात्मा गांधी की प्रतिमा से होगी। यह कांग्रेस पार्टी की संविधान की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और नागरिक सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना पढ़ेंगे। वे न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को याद करेंगे। साथ ही, संविधान की रक्षा की शपथ भी लेंगे। इन मार्चों के साथ, कांग्रेस कार्यकर्ता 'वोट रक्षक' अभियान के तहत हर मतदान केंद्र पर पहुंचेंगे। वे मतदाता सूची से हटाए गए मतदाताओं के नामों का सत्यापन करेंगे। यह अभियान उन्हें मतदान का अधिकार वापस दिलाने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: दो साल 11 महीने में कैसे बना भारत का संविधान? जानिए क्या खूबियां इसे दुनिया में बनाती हैं सबसे अलग

अन्य दलों के कार्यक्रम
कॉकक्रोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने बुधवार को नागपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ' रैली की घोषणा की। दिपके ने बताया कि संगठन 26 नवंबर को संविधान दिवस पर नागपुर में एक कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम भारतीय चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed