{"_id":"6afd34b965d10664420b8291","slug":"crpf-chief-reaction-after-lashkar-commander-latif-bhat-killed-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बधाई हो साथियों': लश्कर कमांडर लतीफ भट के एनकाउंटर के बाद सीआरपीएफ प्रमुख का ट्वीट वायरल, कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'बधाई हो साथियों': लश्कर कमांडर लतीफ भट के एनकाउंटर के बाद सीआरपीएफ प्रमुख का ट्वीट वायरल, कही ये बात
Wed, 18 Nov 2026 10:47 AM IST
अमन मौर्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमन मौर्या
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:47 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया। सरेंडर की अपील ठुकराने पर यह कार्रवाई की गई। इसके बाद सीआरपीएफ के महानिदेशक ने एक्स पर लिखा- 'कुछ पकवान ठंडे ही परोसे जाने पर अच्छे लगते हैं।'
विज्ञापन
केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ'
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ स्थल से मारे गए आतंकवादी का शव और एक हथियार बरामद किया गया है। इस कार्रवाई के बाद सीआरपीएफ के महानिदेशक जीपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश पोस्ट किया, जिसने ध्यान खींचा है। सीआरपीएफ के महानिदेशक ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'बधाई हो साथियों। कुछ पकवान ठंडे परोसे जाने पर ही सबसे अच्छे लगते हैं, भले ही मौसम ठंडा हो।' उन्होंने अपने संदेश में सीधे तौर पर मुठभेड़ या आतंकी लतीफ भट का जिक्र नहीं किया। यह मुठभेड़ बुधवार को दिन में कुलगाम जिले में हुई।
इससे पहले उसे बार-बार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने मना कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान मस्जिद को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सुबह सुरक्षा बलों ने आतंकी को वीडियो कॉल भी किया था। अफसरों ने आतंकी लतीफ से सरेंडर करने के लिए कहा था। सामने आए वीडियो में एक अधिकारी को भट से यह कहते हुए सुना गया, 'हम तुम्हारे साथ हैं।' हालांकि, उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया और कहा कि मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है। मैं बहुत खुश हूं। भट का साथी, उमर निसार डार, इससे पहले सोमवार को कुलगाम में हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था। निसार और लतीफ 11 नवंबर को CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की एक चौकी पर हुए हमले में शामिल थे।
(खबर अपडेट की जा रही है)