Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra news update in hindi kurla fire mumbai police pune incident fadnavis shinde politics

महाराष्ट्र अपडेट्स: मुंबई के कुर्ला में कई घरों में लगी आग, एक घायल; सूखाग्रस्त तालुकों की संख्या 308 हुई

Wed, 18 Nov 2026 06:35 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Wed, 18 Nov 2026 06:35 AM IST
विज्ञापन
maharashtra news update in hindi kurla fire mumbai police pune incident fadnavis shinde politics
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला

मुंबई के कुर्ला इलाके में दो से तीन घरों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। आग की सूचना मिलते ही मुंबई अग्निशमन विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना में हुए नुकसान और आग पर पूरी तरह काबू पाने को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में सूखाग्रस्त तालुकों की संख्या बढ़कर 308 हुई
महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को चार और तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया। इसके साथ ही राज्य में सूखे से प्रभावित तालुकों की संख्या बढ़कर 308 हो गई है। राज्य के कुल 358 तालुकों में से अब करीब 86 फीसदी सूखे की चपेट में हैं। नए घोषित तालुकों में रत्नागिरी का चिपलून, नासिक का डिंडोरी और पालघर के वाडा व विक्रमगढ़ शामिल हैं। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की अध्यक्षता में हुई सूखा राहत उपसमिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। उन्होंने अधिकारियों को विधानसभा सत्र से पहले सभी जिलों का दौरा कर हालात का आकलन करने का निर्देश दिया। कोल्हापुर के हटकनंगले, गडहिंग्लज, कागल और करवीर में भी सूखे की मांग पर विस्तृत सर्वेक्षण कराया जाएगा। सरकार ने जल संकट से निपटने के लिए अगले एक-दो दिनों में 10 उपायों का आदेश जारी करने की बात कही है। जल जीवन मिशन के तहत 13 तालुकों में 212 परियोजनाओं के लिए 83.18 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा जल संकट से जुड़े कार्यों के लिए 349 करोड़ रुपये दिसंबर के अंत तक जारी किए जाएंगे। जल संरक्षण विभाग की 5,000 करोड़ रुपये की योजना को भी नए सिरे से तैयार किया जाएगा। महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में जल भंडार केवल 5.34 फीसदी बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed