Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP mocks Rahul Gandhi's US remarks, says AI can predict his speeches

'एआई से चल सकता है काम': अमेरिका में राहुल के बयानों पर भाजपा का तंज; क्या बोले सुधांशु त्रिवेदी?

Thu, 19 Nov 2026 03:41 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 19 Nov 2026 03:41 PM IST
सार

अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दिए बयानों पर भाजपा ने तंज कसा है। पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस को राहुल की जगह एआई से बना उनका रूप विदेश भेजना चाहिए। उन्होंने चार बटन वाला ऐसा फॉर्मूला भी बताया, जिससे राहुल के राजनीतिक बयान तैयार हो सकते हैं। भाजपा ने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
BJP mocks Rahul Gandhi's US remarks, says AI can predict his speeches
सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा सांसद - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। पार्टी ने अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए उनके बयानों की आलोचना की। भाजपा आरोप लगाया कि राहुल गांधी भारत की चुनाव प्रक्रिया को लेकर 'हवाई' आरोप लगा रहे हैं। वह विदेशी जमीन पर भारत की छवि खराब कर रहे हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस को अपने नेता का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बना रूप विदेश भेजने पर विचार करना चाहिए। इसकी वजह यह है कि राहुल गांधी बार-बार वही शब्द और बातें दोहराते हैं।
विज्ञापन


अमेरिका में राहुल गांधी ने क्या कहा था?
राहुल गांधी ने बुधवार को शिकागो विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र 'पवित्र' है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में हार का सामना करने के लिए तैयार है। पार्टी तब तक हार स्वीकार करेगी, जब तक लोगों को यह एहसास नहीं हो जाता कि व्यवस्था को 'पूरी तरह से खत्म' कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने यह भी कहा कि व्यवस्था में कथित खामियों के कारण चुनाव का बहिष्कार करना भारतीय लोकतंत्र को खत्म कर देगा। कांग्रेस ऐसा नहीं करना चाहती। 

राहुल के बयान पर भाजपा ने क्या कहा?
भाजपा प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शिकागो में भारत के खिलाफ बयान दे रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिकागो वही शहर है, जहां कभी स्वामी विवेकानंद ने भारत का गौरव बढ़ाया था।

त्रिवेदी ने कहा, 'आज हमारे पास विपक्ष का एक ऐसा नेता है, जो उसी जगह भारत माता का सम्मान कम कर रहा है। यह कांग्रेस के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और भारतीयों के लिए दुखद है'। 

राहुल के सवालों का क्या दिया जवाब?
त्रिवेदी राहुल गांधी के उन बयानों का जवाब दे रहे थे, जिनमें उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव पर सवाल उठाए थे। राहुल गांधी ने चुनाव में गड़बड़ियों को लेकर भी चिंता जताई थी। राहुल गांधी ने दावा किया था कि ब्राजील की एक मॉडल ने भारत में '23 बार' वोट डाला था। इस दावे का जिक्र करते हुए त्रिवेदी ने सवाल उठाया कि इस आरोप का आधार क्या है।

ये भी पढ़ें: स्वदेशी से आत्मनिर्भर तक: फिक्की के मंच से पीएम मोदी के 10 संदेश, अर्थव्यवस्था पर विपक्ष को यूं दिया जवाब?

उन्होंने कहा, 'विदेश से आने वाले किसी भी व्यक्ति का आव्रजन (इमिग्रेशन) रिकॉर्ड होना चाहिए, है ना? जरा सोचिए, विपक्ष का एक नेता ऐसे 'हवाई' आरोप लगा सकता है'।

राहुल के विदेश दौरों पर भाजपा ने क्यों कसा तंज?
सुधांशु  त्रिवेदी ने राहुल गांधी के बार-बार विदेश जाने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी को विदेश भेजने पर पैसा खर्च करना बंद कर देना चाहिए। त्रिवेदी ने कहा, 'अब एआई का जमाना है। उन्हें बस एआई से बना उनका एक रूप विदेश भेज देना चाहिए। क्योंकि उन्हें बार-बार वही वाक्य और वही शब्द दोहराने होते हैं'। 

त्रिवेदी ने सुझाव दिया कि राहुल गांधी के राजनीतिक बयान तैयार करने के लिए एआई मॉडल में चार विकल्प रखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'अगर आप भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना चाहते हैं, तो 1 दबाएं। अगर आप प्रधानमंत्री के खिलाफ कुछ कहना चाहते हैं, तो 2 दबाएं। अगर आप लोकतंत्र पर हंगामा करना चाहते हैं, तो 3 दबाएं। और अगर आप भारत विरोधी मुद्दा उठाकर अपनी ही पार्टी को शर्मिंदा करना चाहते हैं, तो 4 दबाएं'।


उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के बार-बार दोहराए जाने वाले बयानों से बेहतर काम एआई कर सकता है। उन्होंने कहा कि अब एआई मॉडल यह अनुमान लगाने में सक्षम हैं कि कांग्रेस नेता आगे क्या बोलेंगे। उनके बयानों पर कैसी प्रतिक्रिया आएगी, इसका भी अनुमान लगाया जा सकता है।

राहुल का अमेरिका दौरा कैसा रहा?
राहुल गांधी दो दिन के अमेरिका दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कई विश्वविद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों से बातचीत की। उन्होंने मंगलवार को न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों से मुलाकात की। इसके बाद बुधवार को शिकागो यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed