{"_id":"6b05d8916dbdc2169f0173eb","slug":"electricity-bill-payment-issues-hinder-bamboo-industry-operations-una-news-c-93-1-una1025-214554-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बैंबू उद्योग के संचालन पर बिजली बिल भुगतान का पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बैंबू उद्योग के संचालन पर बिजली बिल भुगतान का पेच
Wed, 25 Nov 2026 11:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
ऊना। घंडावल स्थित बैंबू विलेज परियोजना के संचालन पर बिजली बिल भुगतान का पेच फंस गया है। करोड़ों रुपये खर्च करने और स्थानीय महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की मंशा से तैयार की गई इस परियोजना में उत्पादन शुरू होने का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है।
बिजली बिल को लेकर कंपनी ने उद्योग विभाग से गुहार लगाई है लेकिन विभाग ने अब भुगतान की जिम्मेदारी कंपनी पर डाल दी है। उद्योग विभाग का कहना है कि कंपनी को उद्योग का कब्जा सौंपने से पहले तक बिजली बिल का भुगतान किया जा चुका है। इसके बाद आया बिजली का बिल कंपनी के संचालन अवधि का है, इसलिए इसका भुगतान भी कंपनी को ही करना होगा।
हालांकि, उद्योग विभाग के अधिकारियों ने कंपनी को राहत दिलाने के लिए विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से एकमुश्त बिल जमा करवाने के बजाय किस्तों में भुगतान लेने का मौखिक आग्रह किया था।
विज्ञापन
इसे लेकर विद्युत बोर्ड ने भी किस्तों में बिल भुगतान को लेकर हामी भरी है लेकिन हैरानी की बात है कि कंपनी प्रबंधन ने विद्युत बोर्ड को किस्तों में बिल जमा करवाने के लिए लिखित आवेदन तक नहीं दिया है। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि कंपनी की ओर से भुगतान को लेकर लिखित में कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में बिल भुगतान का मामला अब भी अधर में लटका हुआ है।
मीटर की जांच में सही मिली थी रीडिंग
विद्युत बोर्ड के अनुसार, उद्योग का कब्जा मिलने के कुछ महीने बाद कंपनी ने बिजली का बिल अधिक आने की शिकायत विद्युत बोर्ड से की थी। कंपनी ने मीटर खराब होने की आशंका जताते हुए जांच करवाने की मांग की। इसके बाद विद्युत बोर्ड की हमीरपुर से आई जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर मीटर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मीटर सही पाया गया। इसके बावजूद कंपनी की ओर से बिजली बिल जमा नहीं करवाया गया। इसके बाद विद्युत बोर्ड ने कंपनी को भुगतान के लिए नोटिस भी जारी किए।
बैंबू उद्योग के बिजली बिल के भुगतान को लेकर बिजली बोर्ड के अधिकारियों से बात की है। उनके साथ कंपनी से बिल का राशि का भुगतान किस्तों में लेने को लेकर चर्चा हुई है।
-अंशुल धीमान, संयुक्त निदेशक, उद्योग विभाग
-- -- -
बैंबू उद्योग के बिजली बिल के भुगतान को किस्तों में लेने पर विचार किया जा सकता है लेकिन अभी तक कंपनी की ओर से लिखित में कोई आवेदन नहीं आया है।
-उदित सिहं, एसडीओ, विद्युत उपमंडल बसाल