{"_id":"6b06a13ba013251b220621a3","slug":"video-takrala-una-newborn-cattle-head-found-police-investigation-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना के टकारला में डिग्गी में मिला नवजात गोवंश का कटा सिर, क्षेत्र में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना के टकारला में डिग्गी में मिला नवजात गोवंश का कटा सिर, क्षेत्र में मचा हड़कंप
जिला ऊना के अंब उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत टकारला में वीरवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब कुएं के समीप बनी एक डिग्गी में नवजात गोवंश का कटा हुआ सिर मिला। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय निवासी हर्ष लट्ठ के अनुसार, वीरवार सुबह उनकी चाची रोजमर्रा के काम से कुएं के पास पहुंची थीं। इसी दौरान वहां एक कुत्ते का शावक लगातार भौंक रहा था। आवाज सुनकर जब महिला ने आसपास देखा तो पास ही बनी डिग्गी में नवजात गोवंश का कटा हुआ सिर दिखाई दिया। यह देखकर वह घबरा गईं और तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत करवाया गया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंब विपिन शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पशु चिकित्सा विभाग ने वरिष्ठ चिकित्सकों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर घटनास्थल पर भेजी। पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों की निगरानी में कटे हुए सिर को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की गई।
घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और गोवंश प्रेमियों ने रोष जताया है। टकारला के गोवंश प्रेमी ठाकुर निर्मल सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।
उन्होंने प्रशासन से मामले की जल्द जांच कर वास्तविकता जनता के सामने लाने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि घटना में किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।
भाजपा गोसेवा प्रमुख संजीव बजरंगी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर विरोध जताते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग की।
डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने गोवंश के कटे हुए सिर को कब्जे में ले लिया है। पशु चिकित्सा विभाग की देखरेख में इसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और फोरेंसिक जांच के लिए भी भेजा जाएगा, ताकि घटना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाया जा सके।
उन्होंने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने से जुड़े इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
फिलहाल घटना की वास्तविक परिस्थितियां पोस्टमार्टम, फोरेंसिक जांच और पुलिस की तफ्तीश के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द जांच पूरी कर सच्चाई सामने लाने और गोवंश की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।