Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Testing of new e-PoS machines does not affect ration distribution: Brijendra

नई ई-पॉस मशीनों के परीक्षण से राशन वितरण प्रभावित नहीं : ब्रिजेंद्र

Wed, 25 Nov 2026 05:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Testing of new e-PoS machines does not affect ration distribution: Brijendra
जिले के 872 डिपुओं में सुचारु मिल रहा राशन
विज्ञापन

ई-पॉस ट्रायल के बीच विभाग ने किया स्पष्ट, अफवाहों से बचें उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने स्पष्ट किया है कि नई ई-पॉस मशीनों के परीक्षण और तकनीकी सुधार के कारण जिले में राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई है। जिले की सभी उचित मूल्य की दुकानों (डिपुओं) में उपभोक्ताओं को पहले की तरह नियमित रूप से राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
जिला नियंत्रक ब्रिजेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि जिले के 3.30 लाख से अधिक राशन कार्डधारक अपना निर्धारित राशन कोटा नियमित रूप से प्राप्त कर सकते हैं। नई ई-पॉस मशीनों के ट्रायल का मौजूदा राशन वितरण व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले के सभी 872 डिपुओं में राशन की बिक्री सुचारु रूप से जारी है और इसे बंद करने के संबंध में विभाग की ओर से कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे राशन वितरण बंद होने संबंधी किसी भी अफवाह या भ्रामक प्रचार पर ध्यान न दें। यदि कोई डिपो धारक राशन देने से इन्कार करता है तो उपभोक्ता तुरंत संबंधित निरीक्षक या मंडी स्थित जिला नियंत्रक कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed