Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi auto taxi operators protest against ats system manual passing demand

मंडी में ऑटो-टैक्सी ऑपरेटरों का प्रदर्शन, एटीएस व्यवस्था के खिलाफ खोला मोर्चा; मैनुअल पासिंग बहाल करने की मांग

Wed, 25 Nov 2026 12:34 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:34 PM IST
mandi auto taxi operators protest against ats system manual passing demand
मंडी जिले में वाहनों की पासिंग के लिए लागू की गई ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) व्यवस्था के खिलाफ ऑटो रिक्शा और टैक्सी ऑपरेटरों ने विरोध जताया है। चालकों ने सरकार से नई प्रणाली को रद्द कर पहले की तरह मंडी में ही मैनुअल तरीके से वाहन पासिंग प्रक्रिया बहाल करने की मांग उठाई है। ऑटो रिक्शा मंडी के प्रधान होशियार सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत वाहनों की पासिंग करवाने के लिए चालकों को मंडी से करीब 50 किलोमीटर दूर कांगू-नावजोत क्षेत्र जाना पड़ रहा है। इससे समय और ईंधन की बर्बादी के साथ छोटे वाहन चालकों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी में पिछले करीब 50 वर्षों से बीएमआई के माध्यम से मैनुअल पासिंग की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही थी। सीमित संसाधनों में परिवार का पालन-पोषण करने वाले ऑटो चालकों के लिए इतनी दूर जाकर वाहन पास करवाना मुश्किल हो रहा है। होशियार सिंह ने करोड़ों रुपये की लागत से तैयार एटीएस प्रोजेक्ट की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में फीस जमा करवाने तक का उचित प्रबंध नहीं है। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि ऑटो की पासिंग के दौरान फीस संबंधी काम के लिए उन्हें फोटोस्टेट की दुकान पर भेजा गया, जहां उन्हें 38 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़े। ऑपरेटरों का कहना है कि वाहन पासिंग के लिए लंबी दूरी तय करने के दौरान रास्ते में दुर्घटना होने की स्थिति में बीमा क्लेम से जुड़ी कानूनी अड़चनें भी सामने आ सकती हैं। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ऑटो रिक्शा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने मांग की है कि स्थानीय चालकों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मंडी में पहले की तरह मैनुअल पासिंग व्यवस्था बहाल की जाए। ऑपरेटरों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो मंडी और सुंदरनगर के चालक सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेरठ: नामचीन होटल से हिंदू युवती के अपहरण की कोशिश, सड़क पर मारपीट

25 Nov 2026

रायबरेली: चार घंटे तक एटीएम बूथ में बैठा रहा बंदर, ग्राहक लौटे

24 Nov 2026

रायबरेली: कार्तिक मेले के साथ डलमऊ महोत्सव शुरू हुआ। सोमवार रात कलाकारों ने धमाल मचाया।

24 Nov 2026

बाराबंकी: कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा रामताराम चतुर्भुजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

24 Nov 2026

बाड़मेर: गोवंश के चारे-पानी संकट पर रविंद्र सिंह भाटी की चेतावनी, बोले- गायों की हाय से कोई नहीं बचा पाएगा

24 Nov 2026
विज्ञापन

यूपी चुनाव से पहले आजम खां की चुनौती

24 Nov 2026

मथुरा में भव्य देव दिवाली

24 Nov 2026
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों में गूंजे मंत्र, श्रद्धालुओं ने हवन में दी आहुतियां

24 Nov 2026

जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम, नगर आयुक्त ने बड़ा चौराहा, घंटाघर का किया निरीक्षण

24 Nov 2026

कानपुर: गड्ढों में फंसा कारोबार, टेंडर में उलझा विकास, 10 हजार लोगों के रोजगार पर संकट

24 Nov 2026

राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में आदर्श और रिया दिखाएंगे दम

24 Nov 2026

निपुण शिक्षक प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों पर हो सकती है कार्रवाई

24 Nov 2026

जेवर क्षेत्र के चौरोली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में गंदगी से सफाई व्यवस्था बदहाल

24 Nov 2026

गाजियाबाद में गुरुद्वारे में उमड़ी संगत की भीड़, प्रकाश पर्व पर शब्द कीर्तन से संगत हुई निहाल

24 Nov 2026

VIDEO: महंत राजूदास बोले- अखिलेश यादव अपने पिता के कृत्य के लिए माफी मांगते हैं तो वह स्वयं करेंगे स्वागत

24 Nov 2026

VIDEO: मनकामेश्वर उपवन घाट पर भव्य देव दीपोत्सव का आयोजन

24 Nov 2026

नाहन: दीपों की रोशनी से जगमगाया रानीताल, श्रद्धा के साथ मनाई देव दीपावली

24 Nov 2026

देव दीपावली पर केदार घाट पर गंगा आरती, निखरी काशी की विरासत

24 Nov 2026

देव दीपावली पर आतिशबाजी से आसमान हुआ रोशन

24 Nov 2026

बुलेट में पेट्रोल डलवाने के बाद चिल्ड्रन बैंक के 500 के दो नोट देकर भागे नकाबपोश युवक

24 Nov 2026

डीसी और जोन चेयरमैन के सामने अवैध फैक्ट्रियों, डेयरियों और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया

24 Nov 2026

सीएम सैनी बोले-भाजपा-शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन पंजाब को नई दिशा देगा

24 Nov 2026

एमपी: दमोह में अवैध शराब के ठिकाने का भंडाफोड़, जेल में बंद आरोपी के मकान से मिली सागर गोल्ड की 10 पेटियां

24 Nov 2026

उत्तराखंड बुलेटिन: उत्तराखंड की बड़ी खबरें | उत्तराखंड की राजनीति | सीएम धामी | अमर उजाला

24 Nov 2026

गाजियाबाद के कविनगर गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर मोमबत्ती व दीये जलाते लोग

24 Nov 2026

कानपुर: कुत्ते ने बच्चे के पैर में काटा, गंभीर रूप से घायल

24 Nov 2026

कानपुर: देव दीपावली पर रंगोली व सांस्कृतिक समारोह का हुआ आयोजन

24 Nov 2026

किराना दुकान पर सामान लेने के बहाने पहुंचे बदमाश, बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां झपटकर फरार

24 Nov 2026

कानपुर: कार्तिक पूर्णिमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सिद्धनाथ बाबा के किए दर्शन

24 Nov 2026

कानपुर: जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट में दीपदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

24 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed