{"_id":"6b07d0a8e8bc2225400dcdc7","slug":"kullu-dussehra-market-plastic-waste-dhalpur-cleanliness-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कुल्लू दशहरा खत्म होते ही ढालपुर में गंदगी का मंजर, मैदानों में बिखरा प्लास्टिक; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कुल्लू दशहरा खत्म होते ही ढालपुर में गंदगी का मंजर, मैदानों में बिखरा प्लास्टिक; देखें वीडियो
Thu, 26 Nov 2026 12:04 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:04 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का अस्थायी बाजार हटने के बाद ढालपुर के विभिन्न हिस्सों में प्लास्टिक कचरे के ढेर रह गए हैं। व्यापारी दुकानें समेटकर लौट गए, लेकिन मैदानों और सड़कों पर फैली गंदगी शहर की सुंदरता और पर्यावरण के लिए चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
स्वच्छता के दावों के बीच कुल्लू दशहरा के बाद प्लास्टिक का ढेर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान ढालपुर में सजा अस्थायी बाजार तो उठ गया, लेकिन अपने पीछे प्लास्टिक कचरे के ढेर छोड़ गया। व्यापारी वीरवार सुबह तक लगभग सभी दुकानें समेटकर लौट गए, मगर बाजार क्षेत्र में जगह-जगह फैला कचरा अब शहर की सुंदरता और पर्यावरण के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के ढालपुर स्थित माल रोड, प्रदर्शनी मैदान, दशहरा मैदान और खेल मैदान में प्लास्टिक कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। आरोप है कि अस्थायी बाजार के दौरान इस्तेमाल की गई प्लास्टिक सामग्री को उचित तरीके से ठिकाने लगाने के बजाय खुले में छोड़ दिया गया। इससे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
मैदानों में जगह-जगह बिखरा प्लास्टिक
बाजार हटने के बाद ढालपुर के विभिन्न हिस्सों में प्लास्टिक सामग्री बिखरी दिखाई दे रही है। उत्सव के दौरान जिन मैदानों और स्थानों पर रौनक थी, वहां अब कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। खुले में पड़ा प्लास्टिक हवा के साथ इधर-उधर फैल सकता है, जिससे सफाई की चुनौती और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
स्वच्छता अभियानों के बीच व्यवस्था पर सवाल
एक ओर प्रदेश में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध और स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के बाद शहर के प्रमुख मैदानों में कचरे का इस तरह जमा होना व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में अस्थायी दुकानें लगती हैं। ऐसे में बाजार समेटने के बाद कचरे का उचित संग्रह और निस्तारण सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनी रहे और पर्यावरण को नुकसान से बचाया जा सके।
