Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   devotion of pilgrims prevailed over intense cold In Yamunanagar

यमुनानगर: कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, आधी रात को तीनों सरोवरों में उमड़ा जनसैलाब

Tue, 24 Nov 2026 09:06 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 24 Nov 2026 09:06 AM IST
सार

यमुनानगर प्रशासन की ओर से आयोजित लेजर, साउंड एवं ड्रोन शो ने भी श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी और ड्रोन से बनी आकृतियों को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया। करीब 20 मिनट तक चले इस शो को देखने के लिए मेला क्षेत्र में मानो समय थम गया।

विज्ञापन
devotion of pilgrims prevailed over intense cold In Yamunanagar
कपालमोचन मेले में आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार आधी रात को कपालमोचन मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रात 12 बजे से ही कपालमोचन, ऋणमोचन और सूरजकुंड सरोवर में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी। रात के समय न्यूनतम तापमान करीब नौ डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना श्रद्धालु पवित्र सरोवरों में स्नान करने पहुंचे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब पहली और दसवीं पातशाही में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


सरोवरों के किनारे श्रद्धालुओं ने दीपदान किया और परिवार की सुख-समृद्धि व सलामती की कामना की। आधी रात को अचानक बढ़ी भीड़ के कारण मेला क्षेत्र की सड़कों पर भी श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही रही। भीड़ में एक-दूसरे से बिछड़ने का डर ऐसा था कि कई श्रद्धालु एक-दूसरे का पल्लू और चादर पकड़कर चलते नजर आए। स्नान के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्नान और पूजा-अर्चना के बाद अनेक श्रद्धालु रात को ही अपने वाहनों से घरों की ओर रवाना होने लगे।
विज्ञापन




ड्रोन शो देखने के लिए 20 मिनट तक थम गया मेला
इससे पहले प्रशासन की ओर से आयोजित लेजर, साउंड एवं ड्रोन शो ने भी श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी और ड्रोन से बनी आकृतियों को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध रह गया। करीब 20 मिनट तक चले इस शो को देखने के लिए मेला क्षेत्र में मानो समय थम गया। सड़कों पर चल रहे श्रद्धालु भी जहां थे, वहीं रुककर आसमान की ओर देखने लगे। इससे सड़कों पर इतनी भीड़ हो गई कि पांव रखने तक की जगह नहीं बची।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन शो के दौरान आसमान में गुरु नानक देव जी, गुरु गोविंद सिंह जी और बाबा बंदा सिंह बहादुर की आकृतियां बनाई गईं। इसके अलावा आदिबद्री स्थित माता मंत्रा देवी मंदिर, कपालमोचन के गऊ-बच्चा मंदिर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की आकृतियां भी ड्रोन के माध्यम से प्रदर्शित की गईं। आसमान में उभरती इन आकृतियों को देखकर श्रद्धालुओं ने तालियां बजाईं और आयोजन के लिए प्रशासन का आभार जताया। धार्मिक आस्था और आधुनिक तकनीक के इस संगम ने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यादगार दृश्य प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed