Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees' faith prevailed over the cold

Yamuna Nagar News: ठंड पर भारी पड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

Tue, 24 Nov 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Devotees' faith prevailed over the cold
कार्तिक पू​र्णिमा के अवसर पर आधी रात को सूरजकुंड सरोवर में डुबकी लगाते श्रद्धालु।  संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार आधी रात को कपालमोचन मेले में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रात 12 बजे से ही कपालमोचन, ऋणमोचन और सूरजकुंड सरोवर में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी। रात के समय न्यूनतम तापमान करीब नौ डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। कड़ाके की ठंड की परवाह किए बिना श्रद्धालु पवित्र सरोवरों में स्नान करने पहुंचे। इसके बाद श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब पहली और दसवीं पातशाही में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद लिया। सरोवरों के किनारे श्रद्धालुओं ने दीपदान किया और परिवार की सुख-समृद्धि व सलामती की कामना की। आधी रात को अचानक बढ़ी भीड़ के कारण मेला क्षेत्र की सड़कों पर भी श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही रही। भीड़ में एक-दूसरे से बिछड़ने का डर ऐसा था कि कई श्रद्धालु एक-दूसरे का पल्लू और चादर पकड़कर चलते नजर आए। स्नान के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्नान और पूजा-अर्चना के बाद अनेक श्रद्धालु रात को ही अपने वाहनों से घरों की ओर रवाना होने लगे।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आधी रात को सूरजकुंड सरोवर में डुबकी लगाते श्रद्धालु।  संवाद

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आधी रात को सूरजकुंड सरोवर में डुबकी लगाते श्रद्धालु।  संवाद- फोटो : Archive

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed