{"_id":"6afeb91652623caf3007c00f","slug":"tractor-trolley-loaded-with-bales-of-crop-residue-overturned-in-fatehabad-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पराली की गांठों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो बच्चों के पिता की मौत; नीचे दबने से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पराली की गांठों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो बच्चों के पिता की मौत; नीचे दबने से गई जान
Thu, 19 Nov 2026 02:23 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:23 PM IST
सार
मृतक के भाई अवतार ने बताया कि अमरीक बुधवार देर शाम पराली की गांठें लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकला था। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। अमरीक की मौत से दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
नेशनल हाइवे पर गांव धांगड़ में बुधवार देर रात पराली की गांठों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक 30 वर्षीय अमरीक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतक गांव एमपी रोही का रहने वाला था और दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
अमरीक बुधवार देर शाम खेतों से पराली की गांठें लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से राजस्थान के भादरा के लिए निकला था। रास्ते में गांव धांगड़ के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर पलट गई। हादसे के दौरान अमरीक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाया। इसके बाद चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतक के भाई अवतार ने बताया कि अमरीक बुधवार देर शाम पराली की गांठें लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकला था। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। अमरीक की मौत से दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
