गोरखपुर: सांसद रवि किशन ने सीएम योगी की मां के निधन पर जताया शोक, बोले- ईश्वर परिवार को दुख सहने की शक्ति दें
रवि किशन ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर लिखे अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं महाराज जी और उनके समस्त परिवार के साथ हैं।
विस्तार
गोरखपुर सांसद रवि किशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद खबर को हृदयविदारक बताते हुए मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
रवि किशन ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर लिखे अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं महाराज जी और उनके समस्त परिवार के साथ हैं।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएँ महाराज जी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। 🙏
— Ravi Kishan (@ravikishann) November 20, 2026
