Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur news

Gorakhpur News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएगा सेंट एंड्रयूज सुपर-100 कार्यक्रम

Fri, 20 Nov 2026 03:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
सेंट एंड्रयूज कॉलेज और पैट्रियोटिक आईएएस की संयुक्त पहल
विज्ञापन

स्नातक और परास्नातक विद्यार्थियों को यूपीएससी, यूपीपीसीएस समेत अन्य परीक्षाओं का मिलेगा मार्गदर्शन
अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पूरी तरह निशुल्क होगी तैयारी

गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज और पैट्रियोटिक आईएएस की संयुक्त पहल पर बृहस्पतिवार को ‘सेंट एंड्रयूज सुपर-100’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके तहत स्नातक और परास्नातक के विद्यार्थियों को यूपीएससी, यूपीपीसीएस समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क होगी।
कॉलेज के बीबीए हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेंट जॉन्स चर्च, बशारतपुर के प्रेस्बिटर इंचार्ज रेव. रोशन लाल की उपस्थिति में हुआ। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरएन सैमुअल ने कहा कि पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इससे उन्हें कॅरिअर बनाने और प्रशासनिक सेवाओं में जाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. मीनाक्षी जॉन ने बताया कि विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ यूपीएससी और यूपीपीसीएस की सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा एसएससी, बैंकिंग समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। सामान्य जागरूकता का विशेष प्रशिक्षण भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed