Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sona Mohapatra remembered criticism she faced after clash with salman khan amid maatrubhumi song release

सोना मोहापात्रा: ‘मातृभूमि’ के गाने पर सिंगर का सवाल, सलमान संग विवाद याद कर बोलीं- मुझे धमकियां मिलीं

Wed, 18 Nov 2026 11:39 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 18 Nov 2026 11:39 AM IST
सार

  • सिंगर सोना मोहापात्रा ने अभिनेता सलमान खान पर निशाना साधा है। 
  • उन्होंने फिल्म ‘मातृभूमि’ के गाने ‘तेरी ब्यूटी’ पर तंज कसा। 
  • इतना ही नहीं एक्टर से विवाद के बाद उन्होंने धमकी मिलने की बात भी कही।

विज्ञापन
Sona Mohapatra remembered criticism she faced after clash with salman khan amid maatrubhumi song release
सोना मोहपात्रा, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोना मोहापात्रा पिछले दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री में गायिका के तौर पर काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ के गाने की कड़ी आलोचना की। एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गायिका ने बताया कि एक्टर पर टिप्पणी करने के बाद इसका असर उनके करियर पर किस तरह पड़ा था।

विज्ञापन

मातृभूमि के गाने पर क्या बोलीं सोना मोहापात्रा? 
फिल्म ‘मातृभूमि’ के गाने 'तेरी ब्यूटी' पर सोना ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, ‘संगीत जगत में 20 साल और सलमान खान को चुनौती देकर 10 साल। और अब 'तेरी ब्यूटी' गाना हमारे सैनिकों के बलिदान पर बनी फिल्म में आ रहा है! बॉलीवुड, तुम वाकई अजीबोगरीब पंचलाइन लिखते हो। मेरा करियर खत्म होने पर दुख मनाने वालों... अपनी संवेदनाएं अपने पास रखो, मैं अभी भी शानदार जीवन जी रहा हूं।’

विज्ञापन

Sona Mohapatra remembered criticism she faced after clash with salman khan amid maatrubhumi song release
सलमान खान - फोटो : एक्स

एक्टर पर टिप्पणी की तो मिली थी धमकी 
अपने वीडियो में आगे सोना ने कहा, ‘दस साल पहले , मैंने इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान के एक बयान पर विरोध जताया था। बस, फिर क्या? मुझे दुष्कर्म की धमकियां, छेड़छाड़ की गई तस्वीरें और असीमित ट्रोलिंग मिली। मेरी फैमिली और मम्मी को भी अभद्र शब्द सुनाए गए। इतनी की मुझे पुलिस में शिकायत करनी पड़ी।’ 

 

विज्ञापन

Sona Mohapatra remembered criticism she faced after clash with salman khan amid maatrubhumi song release
सोना मोहपात्रा, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

'सफल लोगों के आस-पास रहना सफलता नहीं'
अपने इस वीडियो में सोना ने बताया कि लोगों ने सलमान को लेकर उनसे काफी कुछ कहा। फिल्मी दुनिया के लोगों ने उनसे कहा कि वह बहुत प्रतिभाशाली हैं मगर उन्हें सलमान खान के पंगा नहीं लेना चाहिए था। इस पर सोना ने अपनी राय रखते हुए कहा कि वह यहां तक अपनी मेहनत से पहुंची हैं। सफल लोगों के आस-पास रहकर सफल होने को वह सफलता नहीं मानतीं।

विज्ञापन

Sona Mohapatra remembered criticism she faced after clash with salman khan amid maatrubhumi song release
दलेर मेहंदी - फोटो : इंस्टाग्राम@thedalermehndiofficial
दलेर मेहंदी पर दिया था बयान 
हाल ही में दलेर मेहंदी एक स्टेज शो के दौरान हुए विवाद के चलते चर्चा में रहे। इस मामले में सिंगर सोना मोहपात्रा ने दलेर का समर्थन करने की बजाय सोशल मीडिया के जरिए उन पर सवाल खड़ा किया था। उन्होंने इस विवाद के दूसरे पक्ष पर रोशनी डालते हुए आयोजकों और फैंस की भावनाओं के बारे में बात की थी। उन्होंने फरवरी में हुए एक इवेंट को याद करते हुए बताया था की फैंस के लिए उनके सिंगर का सही तरह प्रदर्शन न करना कितना दिल तोड़ने वाला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed