Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dia Mirza cryptic post On nawazuddin siddiqui talks about his offensive character confused fans says PR stunt

दीया मिर्जा: 'बात करने की तमीज नहीं, एटीट्यूड...', अभिनेत्री के पोस्ट से मची हलचल, नवाजुद्दीन पर उठाए सवाल?

Wed, 18 Nov 2026 11:33 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Nov 2026 11:33 AM IST
सार

  • Dia Mirza Post: अभिनेत्री दीया मिर्जा अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।
  • उन्होंने इस पोस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग किया है। 
  • इसके साथ उन्होंने एक क्रिप्टिक सा कैप्शन लिखा है। इसके बाद फैंस भी कंफ्यूज हैं कि क्या अभिनेत्री नवाजुद्दीन पर सवाल कर रही हैं?

विज्ञापन
Dia Mirza cryptic post On nawazuddin siddiqui talks about his offensive character confused fans says PR stunt
दीया मिर्जा-नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीया मिर्जा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका सोशल मीडिया पोस्ट। उन्होंने इस पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा है, जिस पर हलचल मच गई है। जो लिखा गया है, वह बहुत स्पष्ट नहीं है। मगर, इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम जोड़ दिया गया है। साथ ही व्यवहार संबंधी कमियां बताई हैं। यूजर्स कंफ्यूज हैं। कुछ दावा कर रहे हैं कि यह दीया का कोई पीआर स्टंट है। जानिए उन्होंने क्या लिखा है?

विज्ञापन

Dia Mirza cryptic post On nawazuddin siddiqui talks about his offensive character confused fans says PR stunt
दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम @khushi05k

बोलीं- 'साथ काम करना बुरा सपना'
दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज बुधवार को एक पोस्ट शेयर किया है। इसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। दरअसल, अभिनेत्री ने पोस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को टैग किया है। साथ ही व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। दीया मिर्जा ने लिखा है, 'साथ काम करना बुरा सपना है। न बात करने की तमीज है और एटीट्यूड अलग ही लेवल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले यूजर्स?
अभिनेत्री के इस पोस्ट पर नेटिजंस के कमेंट्स आ रहे हैं। अधिकांश यूजर्स कंफ्यूज हैं कि इस पोस्ट को किस संदर्भ में क्या गया है? लोग पूछ रहे हैं कि क्या वाकई उन्होंने नवाजुद्दीन के व्यवहार पर सवाल किए हैं? वहीं, कुछ इसे पीआर स्टंट कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'अब लोग बहुत स्मार्ट हो गए हैं। प्रमोशनल एक्टिविटीज को आसानी से पहचान सकते हैं। पीआर टीमों को असली एंगेजमेंट बनाने के लिए नए और इनोवेटिव तरीके ढूंढने की जरूरत है'। एक यूजर ने लिखा, 'प्रमोशन का यह तरीका पुराना हो गया। कुछ नया सोचिए'। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed