Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nitesh Tiwar Film Ramayana among top 20 contenders for Oscars visual effects award for the 99th Academy Awards

रामायण: ऑस्कर की रेस में शामिल रणबीर कपूर की फिल्म, 'द ओडिसी' 'एवेंजर्स- डूम्सडे' जैसी फिल्मों के साथ मुकाबला

Wed, 25 Nov 2026 05:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Nov 2026 05:28 PM IST
सार

  • Ramayana: फिल्म 'रामायण' के वीएफएक्स की दर्शकों ने खूब तारीफ की है।
  • अब यह फिल्म विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) श्रेणी में ऑस्कर के लिए रेस में शामिल हो गई है। 
  • फिलहाल तो शीर्ष 20 फिल्मों में इसने अपनी जगह बना ली है। इसका मुकाबला हॉलीवुड फिल्मों के साथ है।

विज्ञापन
Nitesh Tiwar Film Ramayana among top 20 contenders for Oscars visual effects award for the 99th Academy Awards
रामायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'रामायण' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। अपने वीएफएक्स को लेकर इसे काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिला है। अब 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भी विजुअल इफेक्ट्स श्रेणी में अवॉर्ड के लिए इसने टॉप 20 फिल्मों में अपना स्थान सुरक्षित किया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, नितेश तिवारी की 'रामायण- राइज ऑफ ए लेजेंड' 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी में टॉप 20 कंटेंडर्स में शामिल हो गई है। 'ड्यून- पार्ट थ्री', 'द ओडिसी' और 'एवेंजर्स- डूम्सडे' जैसे बड़े हॉलीवुड प्रोडक्शन्स के साथ इसका मुकाबला है। 

विज्ञापन

Nitesh Tiwar Film Ramayana among top 20 contenders for Oscars visual effects award for the 99th Academy Awards
'रामायण' - फोटो : अमर उजाला

वोटिंग के अगले चरण में शामिल फिल्म 
कई सूत्रों ने वैरायटी को बताया कि एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) की विजुअल इफेक्ट्स ब्रांच ने थैंक्सगिविंग हॉलिडे से पहले अगले राउंड में आगे बढ़ने वाली 20 फिल्मों की लिस्ट जारी की है। ये सभी फिल्में अब वोटिंग के अगले राउंड में पहुंच गई हैं। फिल्म 'रामायण' अभी ऑस्कर के फाइनल नॉमिनेशन तक नहीं पहुंची है। अगर फिल्म आगे चलकर आधिकारिक शॉर्टलिस्ट और फिर नॉमिनेशन तक पहुंचती है तो यह भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Nitesh Tiwar Film Ramayana among top 20 contenders for Oscars visual effects award for the 99th Academy Awards
रामायण - फोटो : यूट्यूब

हॉलीवुड फिल्मों के साथ होगा मुकाबला
बता दें कि टॉप 20 फिल्मों में शामिल होकर 'रामायण' का मुकाबला हॉलीवुड की कई बड़ी और चर्चित फिल्मों से है, जिसमें डेनिस विलेन्यूवे की 'ड्यून-पार्ट थ्री', क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी', फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर की 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', स्टीवन स्पीलबर्ग की 'डिस्क्लोजर डे' और मार्वल स्टूडियोज की एंथनी और जो रूसो की 'एवेंजर्स- डूम्सडे' शामिल हैं। डिज्नी चार एंट्रीज के साथ कन्फर्म्ड टाइटल्स में सबसे आगे है।  हालांकि, ऑर्गनाइजेशन ने अभी तक लिस्ट का आधिकारिक तौर पर एलान या पुष्टि नहीं की है। 

विज्ञापन

दुनियाभर में बजा 'रामायण' का डंका
बता दें कि फिल्म 'रामायण' 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसने नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। भारत में यह 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह 1700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन जुटा चुकी है। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी सीता के रोल में हैं। यश ने रावण के रोल निभाया है।

Nitesh Tiwar Film Ramayana among top 20 contenders for Oscars visual effects award for the 99th Academy Awards
फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

'आरआरआर' भी हुई थी टॉप 20 में शामिल
'रामायण' से पहले साल 2023 में एसएस राजामौली की 'आरआरआ' फिल्म भी 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए विज़ुअल इफेक्ट्स कैटेगरी में टॉप 20 कंटेंडर्स में शामिल थी। हालांकि, यह फाइनल नॉमिनेशन में जगह नहीं बना पाई थी। राम चरण और जूनियर NTR की इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म ने 'नाटू नाटू' के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीता। इससे यह अवॉर्ड जीतने वाला पहला इंडियन गाना बन गया।

कब होगा ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन?
ऑस्कर शॉर्टलिस्ट के लिए वोटिंग 7 दिसंबर से शुरू होगी और 11 दिसंबर को खत्म होगी। सभी कैटेगरी की शॉर्टलिस्ट का एलान 15 दिसंबर को होगा। फाइनल नॉमिनेशन 21 जनवरी को अनाउंस किए जाएंगे। 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स 14 मार्च को ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed