{"_id":"6b06cd2c75b6ca935f057e03","slug":"nora-fatehi-joins-john-abraham-force-3-for-special-dance-number-reunites-with-actor-after-six-years-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फोर्स 3: नोरा फतेही के डांस का लगेगा जबरदस्त तड़का, जॉन के साथ 6 साल बाद करेंगी वापसी; कब रिलीज होगी फिल्म?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फोर्स 3: नोरा फतेही के डांस का लगेगा जबरदस्त तड़का, जॉन के साथ 6 साल बाद करेंगी वापसी; कब रिलीज होगी फिल्म?
Wed, 25 Nov 2026 05:33 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Wed, 25 Nov 2026 05:33 PM IST
सार
- John Abraham Force 3: अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही जल्द ही फिल्म 'फोर्स 3' में नजर आने वाली हैं।
- हालांकि, इस बार वह फिल्म में एक खास डांस नंबर करती दिखाई देंगी।
- जानिए गाने और फिल्म से जुड़ी पूरी जानकारी।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम और नोरा फतेही
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जॉन अब्राहम की फिल्म 'फोर्स 3' में नोरा की एंट्री खास होने वाली है। इसके साथ ही वह करीब छह साल बाद जॉन अब्राहम के साथ फिर से काम करती नजर आएंगी।
बड़े लेवल पर तैयार किया जाएगा गाना
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के मेकर्स इस गाने को बड़े लेवल पर तैयार करने का प्लान बना रहे हैं। फिल्म के एक्शन और बड़े दर्शक वर्ग को ध्यान में रखते हुए इसे खास अंदाज में फिल्माया जाएगा।
रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया, 'नोरा को एक खास डांस नंबर के लिए चुना गया है। इसे हाई एनर्जी और शानदार म्यूजिकल अंदाज में तैयार करने का प्लान है, जो बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करेगा।'
विज्ञापन
हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस गाने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। गाने से जुड़ी बाकी जानकारियां फिलहाल सामने नहीं आई हैं।

जॉन अब्राहम
- फोटो : एक्स
फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट
ये भी पढ़ें- मातृभूमि: 'सलमान ने सबको चौंकाया', सुबह 10 बजे सेट पर पहुंचे भाईजान; कोरियोग्राफर ने सुनाए शूटिंग के किस्से
- भाव धूलिया के निर्देशन में बन रही 'फोर्स 3' में जॉन अब्राहम एक बार फिर एसीपी यशवर्धन सिंह के किरदार में दिखाई देंगे।
- इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2011 में फिल्म 'फोर्स' से हुई थी।
- इसके बाद 2016 में इसका दूसरा भाग 'फोर्स 2' रिलीज हुआ था।
- फिल्म के तीसरे भाग में जॉन के साथ हर्षवर्धन राणे, तान्या मानिकतला और सूर्या शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
- 'फोर्स 3' अगले साल 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें- मातृभूमि: 'सलमान ने सबको चौंकाया', सुबह 10 बजे सेट पर पहुंचे भाईजान; कोरियोग्राफर ने सुनाए शूटिंग के किस्से