{"_id":"6b092824bede17c8e10b39c3","slug":"mimi-chakraborty-marries-siddhartha-dutta-in-private-ceremony-at-kolkata-residence-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिमी चक्रवर्ती-सिद्धार्थ दत्ता: गुपचुप शादी के बंधन में बंधीं अभिनेत्री, दिसंबर में होंगे पारंपरिक फंक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
मिमी चक्रवर्ती-सिद्धार्थ दत्ता: गुपचुप शादी के बंधन में बंधीं अभिनेत्री, दिसंबर में होंगे पारंपरिक फंक्शन
Fri, 27 Nov 2026 12:20 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Fri, 27 Nov 2026 12:20 PM IST
सार
- बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने सिद्धार्थ दत्ता से शादी कर ली है।
- दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी।
- अब कपल 5 दिसंबर को कलिम्पोंग में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी करेगा।
विज्ञापन
मिमी चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर चुकी हैं। अभिनेत्री ने मर्चेंट नेवी से जुड़े सिद्धार्थ दत्ता के साथ शादी कर ली है। दोनों ने कोलकाता स्थित मिमी के घर पर बेहद निजी समारोह में शादी रचाई। मिमी ने 26 नवंबर को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को इस खास पल की झलक दिखाई। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मिमी चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे मिले मिमी और सिद्धार्थ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। मिमी और सिद्धार्थ ने किसी भव्य समारोह के बजाय सादगी से शादी करने का फैसला किया। अभिनेत्री ने अब तक अपने रिश्ते को काफी हद तक निजी रखा था। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहले दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया।
कौन हैं सिद्धार्थ दत्ता?
सिद्धार्थ दत्ता मर्चेंट नेवी से जुड़े हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। वह बंगाली फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं और उनकी सार्वजनिक पहचान भी मिमी की तरह नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलकाता में दोनों ने शादी की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की हैं। हालांकि, शादी के पारंपरिक रस्मों और जश्न का सिलसिला दिसंबर में कलिम्पोंग में जारी रहेगा।

कब होगी रीति-रिवाजों से शादी?
बताया जा रहा है कि कपल 5 दिसंबर को कलिम्पोंग में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी करेगा। इससे पहले 3 दिसंबर से प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू होंगे, जिसमें कॉकटेल और डिनर पार्टी रखी जाएगी। वहीं, 4 दिसंबर को मेहंदी और संगीत समारोह का आयोजन होगा। इसके बाद 11 दिसंबर को कोलकाता में रिसेप्शन होने की उम्मीद है, जिसमें परिवार और दोस्तों के अलावा बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।
कौन हैं मिमी चक्रवर्ती?
बता दें कि मिमी चक्रवर्ती बंगाली मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें टीवी शो 'गानेर ओपारे' से खास पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने बंगाली फिल्मों में अपनी जगह बनाई और कई फिल्मों में काम किया। अभिनय के साथ-साथ मिमी ने राजनीति में भी कदम रखा था।
उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जादवपुर सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। हालांकि, फरवरी 2024 में उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। अब शादी की तस्वीरों के जरिए अभिनेत्री ने अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय की झलक फैंस के साथ साझा की है।