Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Officer on Duty Fir Registered Against Malayalam Film Director Martin Prakkat

मार्टिन प्रक्कट: 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' के मेकर्स पर केस दर्ज, बिना अनुमति फिल्म में दिखाया शख्स का मोबाइल नंबर

Fri, 27 Nov 2026 10:29 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 10:29 AM IST
सार

  • फिल्म 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' साल 2025 में रिलीज हुई थी।
  • अब इसके निर्माता प्रक्कट समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हो गया है।
  • बता दें कि फिल्म का निर्देशन जितु अशरफ ने किया था।

विज्ञापन
Officer on Duty Fir Registered Against Malayalam Film Director Martin Prakkat
ऑफिसर ऑन ड्यूटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मशहूर फिल्म निर्माता मार्टिन प्रक्कट और दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उनकी फिल्म में एक शख्स का मोबाइल नंबर उसकी अनुमति के बिना दिखाया गया, जिसके बाद उसे लगातार अश्लील और धमकी भरे फोन कॉल और मैसेज आने लगे। इस मामले में कोच्चि सिटी साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

Officer on Duty Fir Registered Against Malayalam Film Director Martin Prakkat
फिल्म ऑफिसर ऑन ड्यूटी - फोटो : इंस्टाग्राम@pillumani
शिकायतकर्ता को आए धमकी भरे फोन
दरअसल, यह पूरा मामला मलयालम फिल्म 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' से जुड़ा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिल्म के एक सीन में शिकायतकर्ता अक्षय प्रकाश (26) का मोबाइल नंबर एक महिला किरदार के फोन नंबर के तौर पर दिखाया गया था। अक्षय के अनुसार, ऐसा उनकी जानकारी और सहमति के बिना किया गया।

इसके बाद उन्हें लगातार परेशान करने वाले और धमकी भरे फोन कॉल आने लगे। इतना ही नहीं, उन्हें अश्लील मैसेज भी भेजे गए, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और निजी छवि को नुकसान पहुंचा। इस घटना के कारण उन्हें मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Officer on Duty Fir Registered Against Malayalam Film Director Martin Prakkat
ऑफिसर ऑन ड्यूटी - फोटो : सोशल मीडिया
कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई एफआईआर
इस मामले में एर्नाकुलम के थ्रिक्काकारा निवासी अक्षय प्रकाश ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को साइबर क्राइम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इस मामले में निर्माता मार्टिन प्रक्कट के अलावा सिबी चावरा और रेनजिथ नायर को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों मार्टिन प्रक्कट मूवीज से जुड़े हुए हैं।

बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और केरल पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस ए. अनंतलाल कर रहे हैं।

2025 में रिलीज हुई थी फिल्म
'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' 2025 में रिलीज हुई एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन जितु अशरफ ने किया। इसकी कहानी शाही कबीर ने लिखी और फिल्म में कुंचाको बोबन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। उनके अलावा प्रियामणी, विशाक नायर, जगदीश और मीनाक्षी अनूप ने भी अहम किरदार निभाए थे। फिल्म को लेकर रिलीज के समय भी काफी विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed