Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   zendaya shared how she felt while shooting for christopher nolan film odyssey

द ओडिसी: फिल्म की शूटिंग के दौरान क्या थी जेंडाया की हालत? इस करीबी इंसान ने की मदद, जानें किस चीज का था डर

Tue, 17 Nov 2026 12:31 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Nov 2026 12:31 PM IST
सार

  •  फिल्म 'द ओडिसी' ने दुनियाभर में अपना जलवा बिखेरा था।
  •  इस फिल्म पर अभिनेत्री जेंडाया ने अपनी भावनाएं शेयर कीं। 
  •  उन्होंने शूटिंग के दौरान अपनी घबराहट के बारे में काफी कुछ कहा।

विज्ञापन
zendaya shared how she felt while shooting for christopher nolan film odyssey
फिल्म 'द ओडिसी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

फिल्म 'द ओडिसी' को सिनेमाघरों में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में हॉलीवुड अभिनेत्री जेंडाया ने अहम भूमिका निभाई थी। इस पर एक्ट्रेस ने शूटिंग के दौरान का अनुभव साझा किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान उनके किस करीबी शख्स ने उन्हें प्रोत्साहित किया था। 

विज्ञापन

'द ओडिसी' पर क्या बोलीं जेंडाया 
हाल ही में वेरायटी की रिपोर्ट के अनुसार जेंडाया ने फिल्म की शूटिंग के दौरान की अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा, ‘यह रोमांचक था क्योंकि मैं रात में शूटिंग कर रही थी, और मुझे याद है कि जब मैं अंदर आई तो मुझे लगा, यह मेरे लिए किसी अविश्वसनीय पल जैसा है। मैं उन लोगों के सामने थी जिनकी मैं हमेशा से प्रशंसक रही हूं, लेकिन मैं बस यही सोच रही थी, मैं किसी सीन को खराब नहीं करना चाहती। मैं बेहद घबराया हुई थी, जो शायद सीन के लिए मददगार साबित हुआ, लेकिन वहां कई अन्य कलाकार भी थे जो दिल से अभिनय कर रहे ते, कई स्टंट कलाकार भी हैं जो बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।’

विज्ञापन

zendaya shared how she felt while shooting for christopher nolan film odyssey
द ओडिसी - फोटो : यूट्यूब

क्या कहते थे पति टॉम हॉलैंड
आगे अपनी बातचीत में जेंडाया ने बताया कि उस दौरान टॉम ने उनका बहुत साथ दिया। उन्होंने कहा, ‘यह अच्छी बात थी कि उस दिन टॉम सेट पर आये थे, और वह कोने में खड़ा होकर कह रहे थे, तुम यह कर सकते हो, तुम अच्छा कर रही हो।' 

विज्ञापन

zendaya shared how she felt while shooting for christopher nolan film odyssey
द ओडिसी - फोटो : यूट्यूब

फिल्म 'द ओडिसी' के बारे में 
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' होमर की प्राचीन ग्रीक महाकाव्य कहानी पर आधारित है। इसमें इथाका के राजा ओडिसियस की कहानी दिखाई गई है, जो ट्रोजन युद्ध के बाद अपने घर लौटने के लिए एक मुश्किल और खतरों से भरी यात्रा पर निकलते हैं। फिल्म में जेंडाया ने एथिना की भूमिका निभाई थी। वहीं टॉम हॉलैंड टेलीमेकस की अहम भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो और चार्लीज थेरॉन जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

विज्ञापन

zendaya shared how she felt while shooting for christopher nolan film odyssey
टॉम हॉलैंड-जेंडाया - फोटो : सोशल मीडिया
कब हुई थी टॉम-जेंडाया की सगाई?
वर्षों तक अपने रोमांटिक रिलेशन को सीक्रेट रखने वाले हॉलैंड और जेंडाया ने साल 2024 के आखिर में सगाई की थी। तब से फैंस उनकी हर पब्लिक अपीयरेंस पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। बीते दिनों जेंडाया के स्टाइलिस्ट और करीबी दोस्त लॉ रोच का कहना है कि कपल अभी आधिकारिक रूप से शादीशुदा नहीं है। रोच की यह सफाई तब आई है, जब कुछ महीने पहले खुद उन्होंने ही दावा किया था कि टॉम-जेंडाया ने शादी कर ली है। फैंस को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed