Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Marvel Names Iron Man New Form The Iron Thing there will be more changes in character

आयरन मैन: पूरी तरह से बदल गया मशहूर किरदार, मार्वल ने दिया नया नाम; दिखाई देंगे ये बदलाव

Fri, 20 Nov 2026 10:57 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 20 Nov 2026 10:57 AM IST
सार

  • मार्वल ने अपकमिंग फिल्म 'हल्क वॉर' में आयरन मैन की पहचान बदल दी है।
  • बताया जाता है कि अब आयरन मैन इंजीनियरिंग पर निर्भर रहने वाला अवेंजर नहीं रहेगा।
  • यह बदलाव आयरन मैन के जाने-पहचाने लाल और सुनहरे आर्मर से बिल्कुल अलग होगी।

विज्ञापन
Marvel Names Iron Man New Form The Iron Thing there will be more changes in character
आयरन मैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मार्वल स्टूडियोज के तहत बनी फिल्में 'आयरन मैन' दुनियाभर में खूब पसंद की गई हैं। भारत में भी इनके अच्छे दर्शक हैं। साल 2013 में रिलीज हुई 'आयरन मैन 3' के बाद यह किरदार कई दूसरी फिल्मों में नजर आया है। इस बीच मार्वल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'हल्क वॉर' में टोनी स्टार्क की एक नई पहचान का खुलासा किया है। 
विज्ञापन

'आयरन मैन' के नाम में हुआ बदलाव
इस फिल्म में पारंपरिक आर्मर वाले एवेंजर को 'द आयरन थिंग' नाम के एक जीव में बदल दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस किरदार को 'इनफर्नल हल्क' की बढ़ती सेना का हिस्सा बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Marvel Names Iron Man New Form The Iron Thing there will be more changes in character
आयरन मैन - फोटो : एक्स
'आयरन मैन' में हुए ये बदलाव
यह बदलाव आयरन मैन के जाने-पहचाने लाल और सुनहरे आर्मर से बिल्कुल अलग है। अब स्टार्क उन्नत तकनीक और इंजीनियरिंग पर निर्भर रहने के बजाय, एक विशाल और अजीब आकार वाले जीव में बदल गए हैं, जहां उनकी शारीरिक ताकत ने उनके पारंपरिक तकनीकी फायदों की जगह ले ली है।
विज्ञापन

चेहरे पर होगा नकाब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक लड़ाई हारने के बाद स्टार्क में यह बदलाव आया है। उनके नए रूप में उनका शरीर बहुत विशाल है और उन्होंने एक साधारण ग्रे रंग का नकाब पहन रखा है, जिससे उनका चेहरा छिपा रहता है। 'द आयरन थिंग' उन कई एवेंजर्स में शामिल हो जाता है, जिनकी पहचान इन्फर्नल हल्क ने विकृत कर दी है। 

Marvel Names Iron Man New Form The Iron Thing there will be more changes in character
आयरन मैन - फोटो : इंस्टाग्राम @robertdowneyjr
कब रिलीज होगी 'हल्क वॉर'?
'हल्क वॉर' की भयानक एवेंजर्स लाइनअप के बारे में मई से ही संकेत दिए जा रहे हैं। 'हल्क वॉर': इनफर्नल रेज' का पहला अंक 3 फरवरी 2027 को रिलीज होने वाला है।

ओम एक्स रिव्यू: यूजर्स को कैसी लगी धनुष की फिल्म की कहानी? ममूटी और साई पल्लवी को लेकर कही ये बात


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed