Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Assamese film Adishakti got award in las vegas indie awards

आदिशक्ति: असमिया फिल्म ने किया विदेश में कमाल, जीता यह महत्वपूर्ण अवॉर्ड; जानें कब होगी रिलीज?

Fri, 20 Nov 2026 01:23 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 20 Nov 2026 01:23 PM IST
सार

  • ‘आदिशक्ति’ ने हाल ही में लास वेगास इंडी अवार्ड्स जीता है। 
  •  यह फिल्म असामिया सिनेमा के लिए एक बड़ी सफलता है। 
  •  फिल्म जल्द असम के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Assamese film Adishakti got award in las vegas indie awards
फिल्म 'आदिशक्ति' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘आदिशक्ति’ को लास वेगास में आयोजित लास वेगास इंडी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह एक असमिया भाषा की फिल्म है। जो फिलहाल सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई। इतना ही यह फिल्म भारत में भी कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है। 

विज्ञापन

कई पुरस्कारों के लिए नामांकित है फिल्म 
हाल ही में फिल्म ने अमेरिका में लास वेगास इंडी अवार्ड्स जीता है। यह अवार्ड स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहित और सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही ‘आदिशक्ति’ को लास वेगास, नेवादा स्थित कॉर्पोरेट लास वेगास- वर्कस्पेस नियर द स्ट्रिप में स्क्रीनिंग के लिए भी आधिकारिक तौर पर चुना गया है। यह अवॉर्ड असामिया सिनेमा के लिए एक खास उपलब्धी है। 

विज्ञापन

Assamese film Adishakti got award in las vegas indie awards
फिल्म 'आदिशक्ति' - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली में भी हुए सम्मानित 
अंतराष्ट्रीय अवॉर्ड से पहले फिल्म ने नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल सिने कॉन्फ्लुएंस के दौरान जयपुर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (JIFF) के मंच पर तीन उल्लेखनीय सम्मान प्राप्त हुए थे। डॉ. अर्शिया महंत को फिल्म में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया, जबकि इंद्राणी बरुआ को सर्वश्रेष्ठ मौलिक कहानी का पुरस्कार मिला। इन पुरस्कार ने फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज से पहले इसकी बढ़ती लोकप्रियता को और मजबूत किया है।

विज्ञापन

Assamese film Adishakti got award in las vegas indie awards
फिल्म 'आदिशक्ति' - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? 

  • फिल्म ‘आदिशक्ति’ 4 दिसंबर 2026 को असम के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 
  • फिल्म का निर्माण आयरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है। 
  • इस फिल्म का निर्देशन बिटोपन कशयप ने किया है। 
  • फिल्म में अभिनेता निरुपम सैकिया और तपन दास ने मुख्य भूमिका निभाई है। 
  • ‘आदिशक्ति’ की कहानी महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed