{"_id":"6b07e2f05a586675680f57ae","slug":"fwice-demands-netflix-halt-release-pakistani-web-series-india-jo-bachay-hain-sang-samait-lo-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जो बचे हैं संग समेट लो: पाकिस्तानी वेब सीरीज की भारत में रिलीज का विरोध, FWICE ने नेटफ्लिक्स से की रोक लगाने क","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
जो बचे हैं संग समेट लो: पाकिस्तानी वेब सीरीज की भारत में रिलीज का विरोध, FWICE ने नेटफ्लिक्स से की रोक लगाने क
Thu, 26 Nov 2026 01:12 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:12 PM IST
सार
- सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
- इसी बीच अशोक पंडित ने इसे न रिलीज करने की मांग की है।
- फेडरेशन ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी सीरियल 'जो बचे हैं संग समेट लो'
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' की भारत में प्रस्तावित रिलीज को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में विरोध शुरू हो गया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) की तरफ से संगठन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने नेटफ्लिक्स से इस सीरीज को भारतीय प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं करने की अपील की है।
यह पाकिस्तानी सीरीज 4 दिसंबर, 2026 को भारत में रिलीज होने वाली है। फेडरेशन ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि पाकिस्तान से जुड़े मनोरंजन कंटेंट को भारतीय दर्शकों के सामने प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए। अशोक पंडित ने नेटफ्लिक्स से भारत की भावनाओं और मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सीरीज की रिलीज रोकने की मांग की है।

अशोक पंडित
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को लिखा पत्र
फेडरेशन ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की है। संगठन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गृह मंत्रालय से भी सीरीज की भारत में रिलीज पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की थी।
फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित के मुताबिक, सीरीज में शामिल कुछ पाकिस्तानी कलाकारों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और भारतीय सुरक्षा बलों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। ऐसे में भारतीय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तानी कलाकारों और प्रोडक्शन को व्यावसायिक मंच देना उचित नहीं है।
अशोक पंडित ने चेतावनी दी है कि अगर नेटफ्लिक्स ने फेडरेशन की मांग को नजरअंदाज करते हुए सीरीज को भारत में रिलीज किया, तो फेडरेशन नेटफ्लिक्स के लिए भारत में शूट होने वाले प्रोजेक्ट्स के खिलाफ असहयोग का रुख अपना सकता है। इसके तहत भारतीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार, तकनीशियन और कर्मचारी नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट्स में काम नहीं करेंगे।

क्या है सीरीज की कहानी और कौन-कौन हैं कलाकार?
'जो बचे हैं संग समेट लो' यह फरहत इश्तियाक के चर्चित उर्दू उपन्यास पर आधारित सीरीज है। कहानी तीन पीढ़ियों और छह प्रेम कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज का निर्देशन और निर्माण मोमिना दुरैद ने किया है। इसमें फवाद खान, माहिरा खान, हानिया आमिर, सनम सईद, हमजा अली अब्बासी और अहद रजा मीर जैसे कलाकार हैं।
सिने वर्कर्स ने भी की थी अपील
इससे पहले ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस सीरीज की भारत में रिलीज पर रोक लगाने की मांग कर चुका है। इस तरह पाकिस्तानी मनोरंजन कंटेंट की भारत में रिलीज को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के संगठनों और OTT प्लेटफॉर्म के बीच नया विवाद खड़ा हो गया है। वही, एकनाथ शिंदे शिवसेना ने भी इस वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। शिवसेना के प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि इस पाकिस्तानी सीरीज पर बैन लगना चाहिए।