Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Love Scam Aur Dhokha Netflix Announced Sukesh Chandrashekhar Documentary

लव, स्कैम और धोखा: फर्जी पहचान, बड़े दावे और करोड़ों की ठगी; ओटीटी पर आएगी सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री

Thu, 26 Nov 2026 12:33 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 26 Nov 2026 12:33 PM IST
सार

  • ठग सुकेश चंद्रशेखर पर डॉक्यूमेंट्री बनने जा रही है।
  • यह डॉक्यूमेंट्री अगले महीने ओटीटी पर आने वाली है।
  • डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन मौमिता सेन और नियंथा शेखर ने किया है। 

विज्ञापन
Love Scam Aur Dhokha Netflix Announced Sukesh Chandrashekhar Documentary
सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कभी आलीशान जिंदगी, कभी बड़े-बड़े दावे, तो कभी बॉलीवुड की चर्चित हस्तियों से जुड़ाव... सुकेश चंद्रशेखर की कहानी लंबे समय से सुर्खियों में रही है। करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपों से जुड़े इस मामले को अब नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री के जरिए पर्दे पर उतारने जा रहा है।
विज्ञापन


स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने नई ट्रू-क्राइम डॉक्यूमेंट्री 'लव, स्कैम और धोखा: द सुकेश चंद्रशेखर स्टोरी' का ऐलान किया है। इसके साथ ही स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने यह भी बता दिया है कि यह डॉक्यूमेंट्री कब स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन

Love Scam Aur Dhokha Netflix Announced Sukesh Chandrashekhar Documentary
सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
डॉक्यूमेंट्री में दिखाई जाएगी ये कहानी
इस डॉक्यूमेंट्री में सुकेश चंद्रशेखर के शुरुआती दिनों से लेकर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपों और उसके कथित नेटवर्क तक की कहानी दिखाई जाएगी। डॉक्यूमेंट्री सिर्फ मामले की सुर्खियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह भी समझने की कोशिश करेगी कि आखिर सुकेश लोगों का भरोसा जीतने और कथित तौर पर लंबे समय तक अपना जाल फैलाने में कैसे कामयाब रहा।

कब रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री?
सिर्फ इतना ही नहीं, डॉक्यूमेंट्री में सुकेश चंद्रशेखर के बेंगलुरु में शुरुआती जीवन से लेकर उसके खिलाफ लगे कई बड़े आरोपों तक का सफर दिखाया जाएगा। इसमें उन प्रभावशाली लोगों से कथित संबंधों पर भी नजर होगी, जिनमें राजनेता और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल रही हैं। सुकेश के मामले में सामने आए अलग-अलग नाम, उसकी कथित पहचान और बड़े-बड़े दावे भी इस कहानी का हिस्सा होंगे। बता दें कि यह डॉक्यूमेंट्री 18 दिसंबर, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

Love Scam Aur Dhokha Netflix Announced Sukesh Chandrashekhar Documentary
सुकेश चंद्रशेखर- जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया
तिहाड़ जेल से भी कथित तौर पर चलता रहा धोखाधड़ी का नेटवर्क
इस डॉक्यूमेंट्री में उन आरोपों को भी खंगाला जाएगा, जिनके मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर जेल में रहते हुए भी अपनी कथित गतिविधियां जारी रखने में कामयाब रहा। मेकर्स यह समझने की कोशिश करेंगे कि सिस्टम की किन खामियों ने कथित तौर पर उसे ऐसा करने का मौका दिया। प्रोजेक्ट पर दो साल से ज्यादा समय तक रिसर्च की गई है, ताकि मामले से जुड़े पहलुओं को सिर्फ खबरों के नजरिए से नहीं, बल्कि विस्तार से समझा जा सके।

कौन बना रहा है डॉक्यूमेंट्री?
'लव, स्कैम और धोखा: द सुकेश चंद्रशेखर स्टोरी' का निर्देशन मौमिता सेन और नियंथा शेखर ने किया है। चांदनी अहलावत डाबस इसकी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं, जबकि करण राणा को-डायरेक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed