{"_id":"6b06725a008bf741e603330c","slug":"what-laxman-utekar-say-about-eetha-box-office-clash-with-salman-khan-maatrubhumi-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण उतेकर: 'ईठा' से 'मातृभूमि' की टक्कर पर क्या बोले निर्देशक? जानें, सलमान खान भी रख चुके हैं अपनी राय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लक्ष्मण उतेकर: 'ईठा' से 'मातृभूमि' की टक्कर पर क्या बोले निर्देशक? जानें, सलमान खान भी रख चुके हैं अपनी राय
Wed, 25 Nov 2026 11:05 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:05 AM IST
सार
- श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
- बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' से होने वाली है।
- इस मामले में सलमान के 'ईठा' के निर्देशक लक्ष्मण ने अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
ईठा, लक्ष्मण उतेकर, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस दिसंबर में बॉक्स-ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईठा' का मुकाबला सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' से होगा। दोनों फिल्में सिनेमाघरों में एक ही दिन रिलीज होने वाली हैं। इस मामले में'ईठा' के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने अपनी बात रखी है। जानिए उनका क्या कहना है।
विज्ञापन
दो फिल्मों की टक्कर पर क्या बोले लक्ष्मण?
मीडिया से बातचीत में लक्ष्मण ने सलमान की फिल्म के साथ बॉक्स-ऑफिस पर होने वाली टक्कर पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बहुत अच्छी बात है। हमारे पास इतने थिएटर और सिनेमा हॉल हैं कि दोनों फिल्में आसानी से अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। हमें अपनी फिल्म पर इतना भरोसा है कि आप सभी को यह इतनी पसंद आएगी कि शायद यह एक अलग तरह का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाए। इसलिए हमें पूरा यकीन है कि 'ईठा' अच्छा करेगी।'

ईठा
- फोटो : यूट्यूब
सलमान ने जताया अफसोस
सलमान ने भी दोनों फिल्मों के बीच होने वाली इस टक्कर पर प्रतिक्रिया दी और बताया कि उन्होंने श्रद्धा से माफी मांगी है। हैदराबाद में एक इवेंट में सुपरस्टार ने कहा कि जब उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की थी, तब उन्हें नहीं पता था कि उसी दिन 'ईठा' भी रिलीज होने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे इस बात का बहुत बुरा लग रहा है। अगर मुझे पता होता, तो मैं श्रद्धा की फिल्म के साथ अपनी फिल्म रिलीज नहीं करता। मैंने उससे बात की, उसे फोन किया। मैंने उसे बचपन से बड़ा होते देखा है। मैंने उससे कहा, 'मुझे सच में बहुत खेद है, मुझे पता नहीं था'।
बता दें कि 'मातृभूमि' और 'ईठा' दोनों ही फिल्में 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं।

'ईठा' के बारे में जानकारी
- 'ईठ' एक बायोपिक फिल्म है, जो तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है।
- लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
- उनके साथ रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, इश्तियाक खान और अनंत जोशी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
- यह फिल्म मराठी किताब 'तमाशा: विठाबाईच्या आयुष्याचा' में दर्ज घटनाओं से प्रेरित है।
मातृभूमि
- फोटो : यूट्यूब
'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के बारे में जानकारी
- 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' एक अपकमिंग हिंदी वॉर ड्रामा फिल्म है।
- इसमें सलमान खान और चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।
- अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी है।
- यह 2020 के गलवान घाटी संघर्ष से प्रेरित है।
- इसमें प्रशांत तमांग, अनूप बिक्रम शाही, अंकुर भाटिया, यशपाल शर्मा, जेसन थाम और दया शंकर पांडे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।