Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   anupam kher shared his review on sooraj barjatya film yeh prem mol liya

ये प्रेम मोल लिया: अनुपम खेर ने की सूरज बड़जात्या की फिल्म की समीक्षा, बोले- आज के दौर की जरूरी बात कहती है

Wed, 25 Nov 2026 10:15 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 25 Nov 2026 10:15 AM IST
सार

  • 'ये प्रेम मोल लिया' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 
  • वहीं अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फिल्म की तारीफ की। 
  • एक्टर ने सूरज बड़जात्या कई फिल्मों में बतौर अभिनेता काम किया है। 

विज्ञापन
anupam kher shared his review on sooraj barjatya film yeh prem mol liya
अनुपम खेर, ये प्रेम मोल लिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। अभिनेता अनुपम खेर निर्देशक की कई फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। अब उन्होंने आगामी फिल्म पर भी अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए व्यक्त की है। 

विज्ञापन

क्या था अनुपम का पोस्ट? 
अनुपम खेर ने सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के बारे में अपनी राय रखी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘सूरज, क्या फिल्म बनाई है आपने सूरज बड़जात्या उन लोगों में से हैं जिन्हें आज भी पूरा यकीन है कि अच्छाई हमेशा काम करती है। इतने वक्त में उनका ये यकीन जरा भी नहीं बदला। शायद इसलिए कि सूरज खुद अपनी जिंदगी में उस अच्छाई को जीते हैं। कल रात मैंने ‘ये प्रेम मोल लिया’ देखी। मां का रिव्यू तो आप तक पहुंच ही चुका है। मां ने अपने दिल से सौ में से सौ नंबर दिए। अब मेरी बारी थी। सूरज की तारीफ करो तो उन्हें झिझक महसूस होती है।’

विज्ञापन

anupam kher shared his review on sooraj barjatya film yeh prem mol liya
'ये प्रेम मोल लिया' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब

अनुपम ने फिल्म पर क्या कहा?
आगे अपनी पोस्ट में अनुपम ने कहा, ‘क्या कमाल की फिल्म है! आज के दौर के लिए कितनी जरूरी बात कहती है। महिलाओं को अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने की आजादी क्या मायने रखती है, इसका इससे खूबसूरत उदाहरण मैंने बहुत दिनों से किसी फिल्म में नहीं देखा। सूरज ये बात इतनी सहजता से कहते हैं कि आप हंसते भी हैं, आपकी आंखें भी भरती हैं और बात दिल में बैठ जाती है। संगीत लाजवाब है। सबने इतना अच्छा काम किया है कि किसी एक का नाम लेना मुश्किल है। वैसे मैंने भी अच्छा काम किया है! कैमरे का काम, आर्ट डायरेक्शन, कपड़े, संवाद… हर चीज में कितनी बारीकी है। सूरज हर बार मुझे चौंका देते हैं। और जब मैं कहता हूं कि मुझे उन पर बहुत, बहुत, बहुत गर्व है, तो उसमें एक दोस्त की खुशी और एक दर्शक की तालियां, दोनों हैं।’


 
विज्ञापन

anupam kher shared his review on sooraj barjatya film yeh prem mol liya
'ये प्रेम मोल लिया' गाना - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के बारे में 
सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में आयुष्मान और शरवरी के अलावा सौम्या टंडन, सीमा पाहवा और स्वानंद किरकिरे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed