{"_id":"6b042f7db5a8481e8a072c96","slug":"sharvari-wagh-reveals-luv-ranjan-rejected-her-for-pyaar-ka-punchnama-2-but-hired-her-as-assistant-director-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शरवरी वाघ: 'प्यार का पंचनामा 2' के ऑडिशन में हुईं रिजेक्ट, ऐसे बनी फिल्मों की लीड एक्ट्रेस; जर्नी पर की बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शरवरी वाघ: 'प्यार का पंचनामा 2' के ऑडिशन में हुईं रिजेक्ट, ऐसे बनी फिल्मों की लीड एक्ट्रेस; जर्नी पर की बात
Mon, 23 Nov 2026 05:50 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 23 Nov 2026 05:50 PM IST
सार
- अभिनेत्री शरवरी वाघ ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है।
- एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' के ऑडिशन में वो रिजेक्ट हो गईं थीं।
- इसके बाद कैसे फिल्म में उनकी एंट्री हुई? जानिए।
विज्ञापन
शरवरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शरवरी हाल ही में होस्ट माधुरी दीक्षित के क्विज रियलिटी शो 'कोण होणार करोड़पति' में पहुंची थीं। यहां उन्होंने बताया कि किस तरह फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम करने का सपना लेकर आईं शरवरी ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की।
'प्यार का पंचनामा 2' के ऑडिशन में हुई थीं रिजेक्ट
माधुरी दीक्षित से बातचीत के दौरान शरवरी ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में अभिनेत्री बनने के लिए फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' का ऑडिशन दिया था।
इस बारे में बात करते हुए शरवरी ने कहा, 'मुझे याद है कि मैं 'प्यार का पंचनामा 2' के लिए ऑडिशन देने गई थी, लेकिन मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ। इसके बाद मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं असिस्टेंट डायरेक्टर बन सकती हूं? इसे डायरेक्टर का असिस्टेंट भी कहते हैं। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मुझे कोई काम आता है? मैंने कहा कि नहीं, मुझे कुछ भी नहीं आता। इसके बावजूद उन्होंने मुझे काम दिया और सब कुछ सिखाया।'

- फोटो : इंस्टाग्राम
तीन फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर किया काम
शरवरी ने बताया कि लव रंजन से मिला यह मौका उनके करियर के लिए काफी अहम साबित हुआ। उन्होंने अपने शुरुआती दिनों में तीन फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इनमें 'प्यार का पंचनामा 2', संजय लीला भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' और लव रंजन की 'सोनू के टीटू की स्वीटी' शामिल हैं।

ये प्रेम मोल लिया
- फोटो : यूट्यूब
अब आयुष्मान खुराना के साथ आएंगी नजर
ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर से मिले सैफ अली खान: एक-दूसरे को लगाया गले; वीडियो ने जीता फैंस का दिल; दोनों की मुलाकात क्यों खास?
- असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली शरवरी अब सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में नजर आने वाली हैं।
- फिल्म में उनके साथ अभिनेता आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
- सूरज आर. बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पारिवारिक रोमांटिक ड्रामा है।
- इसमें आयुष्मान और शरवरी के अलावा अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा, सौम्या टंडन और स्वानंद किरकिरे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
- बता दें कि 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर से मिले सैफ अली खान: एक-दूसरे को लगाया गले; वीडियो ने जीता फैंस का दिल; दोनों की मुलाकात क्यों खास?